राज्य

ग्वालियर-कम पानी में अधिक उत्पादन देने वाली फसलों के लिए किसानों को करें जागरूक : कृषि उत्पादन आयुक्त

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ग्वालियर-कम पानी में अधिक उत्पादन देने वाली फसलों के लिए किसानों को करें जागरूक : कृषि उत्पादन आयुक्त

लगभग 7 घंटे चली समीक्षा बैठक में कृषि विभाग के साथ-साथ उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, सहकारिता विभागों की भी विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

ग्वालियर-चंबल संभाग की व्हीसी के जरिए हुई समीक्षा बैठक में संभागीय आयुक्त मनोज खत्री ने संभागीय आयुक्त कार्यालय में संभागीय अधिकारियों के साथ एवं कलेक्टर रुचिका चौहान ने कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में जिला अधिकारियों के साथ शामिल हुईं। बैठक में ग्वालियर-चंबल संभाग के सभी जिलों के जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, सहकारिता विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

कृषि उत्पादन आयुक्त के सी गुप्ता ने कहा है कि प्रदेश में कृषि उत्पादन बढ़ाने, किसानों को समय पर कृषि आदान उपलब्ध कराने, रबी मौसम 2026-27 की तैयारियों को प्रभावी बनाने तथा कृषि एवं संबंधित क्षेत्रों की विभिन्न योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के संबंध में सभी अधिकारी योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त, कृषि विभाग के सचिव श्री निशांत बरवड़े तथा उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं सहकारिता विभाग के सचिवों द्वारा भी खरीफ 2026 की प्रगति एवं रबी वर्ष 2026-27 के लिये की जा रही तैयारियों का विस्तृत आंकलन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ग्वालियर-चंबल संभाग की समीक्षा बैठक में रबी वर्ष 2026-27 के लिये खाद्य की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया गया। समीक्षा बैठक में ई-मंडी व्यवस्था की भी विस्तार से समीक्षा की गई।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।