GWALIOR NEWS : एम्बुलेंस से लेकर बस तक, यात्रियों की जान से खिलवाड़ पर परिवहन-यातायात पुलिस सख्त

ग्वालियर में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने यात्रियों व मरीजों की सुरक्षा को लेकर विशेष जांच अभियान चलाया। अस्पताल परिसरों में 45 एम्बुलेंस की जांच में फिटनेस, बीमा और पीयूसी संबंधी खामियां मिलने पर 15 पर कार्रवाई कर 57 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया।
वहीं डीडी नगर में 36 सीटर बस में 60 सवारी मिलने पर बस जब्त कर 17 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। अभियान में 20 अन्य सवारी वाहनों पर कार्रवाई करते हुए कुल 41 हजार रुपए समन शुल्क वसूला गया।
📡 स्रोत: NewsData.io