राजनीति

Gwalior news : राज्यपाल मंगू भाई पटेल पहुंचे ग्वालियर, दो विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ऐसा रहेगा कार्यक्रम

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Gwalior news : राज्यपाल मंगू भाई पटेल पहुंचे ग्वालियर, दो विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ऐसा रहेगा कार्यक्रम

ग्वालियर : मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल का दो दिवसीय ग्वालियर दौरा आज से शुरू हो चुका है। राज्यपाल मंगू भाई पटेल दोपहर 12 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद राज्यपाल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुरार के वीआईपी सर्किट हाउस के लिए रवाना हुए ।

जहां विश्राम करने के बाद मंगू भाई पटेल कृषि और संगीत विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए रवाना होंगे। कृषि महाविद्यालय में सेंट्रल प्रोसेसिंग लाइन का करेंगे उद्घाटन जानकारी के अनुसार, राज्यपाल दोपहर करीब 3 बजे पहले कृषि महाविद्यालय में सेंट्रल प्रोसेसिंग लाइन का उद्घाटन करेंगे।

इसके बाद 3:45 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम के लिए वे मुरार स्थित वीआईपी सर्किट हाउस में ठहरेंगे। संगीत विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल दौरे के दूसरे दिन, 16 अक्टूबर को सुबह 11 बजे राज्यपाल राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शास्त्रीय गायक और तानसेन सम्मान से अलंकृत पंडित अजय पोहनकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं, संस्कृति शिक्षा उत्थान न्यास, नई दिल्ली के राष्ट्रीय सचिव अतुल कोठारी और प्रदेश के संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र लोधी विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।

16 अक्टूबर को भोपाल के लिए होंगे रवाना कार्यक्रमों में सहभागिता के बाद राज्यपाल मंगुभाई पटेल 16 अक्टूबर को दोपहर लगभग 2:05 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट से भोपाल के लिए रवाना होंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।