हाफिजपेट रेलवे स्टेशन वायरल वीडियो, तेलंगाना DGP ने क्या कहा?
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
हैदराबाद के हाफिजपेट रेलवे स्टेशन पर महिला से पुलिसकर्मी के मारपीट वाले वीडियो पर तेलंगाना के डीजीपी सीवी आनंद ने बयान दिया है.
उन्होंने कहा है कि यह घटना किसी भी तरह से माफ करने लायक नहीं है. साथ ही इसे घिनौना करार दिया है.
डीजीपी की तरफ से एक्स पर जारी बयान में कहा गया, हमारे स्टाफ का ऐसा व्यवहार-चाहे उनका पद कुछ भी हो या उकसावे की वजह कुछ भी रही हो. माफ करने लायक नहीं है. यह घिनौना है.
सभी निर्देशों और ट्रेनिंग का पूरी तरह से उल्लंघन है.
बयान में आगे कहा गया, 'जांच में पता चला है कि यह होम गार्ड रेलवे पुलिस फोर्स में डेपुटेशन पर है. लोकल पुलिस के साथ नहीं है.
उसे नौकरी से हटा दिया जाएगा, उस पर केस दर्ज किया जाएगा और आपराधिक कार्रवाई शुरू की जाएगी. मैंने CP साइबराबाद से तुरंत कार्रवाई करने को कहा है.'
Telangana DGP CV Anand tweets, "Such behaviour by our staff, whatever be the rank and whatever be the provocation, cannot be forgiven.
It is abominable and in total disregard of all instructions and training.
Enquiry has revealed that this home guard is on deputation to the https://t.co/nHdg9SXZqS pic.twitter.com/u6gpjJOlUh
ANI (@ANI) September 19, 2026
साउथ सेंट्रल रेलवे ने घटना पर क्या कहा?
इससे पहले इस घटना पर साउथ सेंट्रल रेलवे ने भी बयान दिया है. इसमें कहा गया' हाफिजपेट रेलवे स्टेशन पर हुई घटना की जांच की गई.
संबंधित कर्मचारी की पहचान तेलंगाना स्टेट पुलिस के होमगार्ड के तौर पर हुई है. इसे हाफिजपेट रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के लिए तैनात किया गया थआ.
जरूरी अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए उसे तेलंगाना राज्य पुलिस विभाग वाप
📡 स्रोत: ABP Live
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
हाफिजपेट स्टेशन पर पुलिसकर्मी की मारपीट ने समाज को गहरा आघात पहुँचाया। ऐसी हिंसा का कोई स्थान नहीं, बल्कि हमें संवाद, शिक्षा और कानून के प्रति विश्वास बढ़ाना चाहिए। यदि किसी भी प्रकार का विवाद हो, तो शांतिपूर्ण संवाद, मध्यस्थता या न्यायालय के मार्ग का सहारा लें। पीड़ित के दर्द को समझें, सहानुभूति दिखाएँ और समाज को न्यायपूर्ण, सहनशील और सम्मानजनक बनाने की प्रेरणा दें।