व्यापार

इस हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें 14 से 20 सितंबर तक RBI का हॉलिडे कैलेंडर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 14 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
इस हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें 14 से 20 सितंबर तक RBI का हॉलिडे कैलेंडर

इस हफ्ते यानी 14 सितंबर से 20 सितंबर 2026 के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक कई दिन बंद रहने वाले हैं. हालांकि सभी राज्यों और शहरों में एक ही दिन छुट्टी नहीं होने वाली है.

RBI की हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार इस हफ्ते अलग-अलग जगहों पर छुट्टियों की वजह से बैंक ब्रांच बंद रहेंगी. इसके अलावा रविवार की छुट्टी भी रहने वाली है.

इस हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक?

बता दें कि 14 से 20 सितंबर के बीच बैंक 4 दिन तक बंद रह सकते हैं. हालांकि ये छुट्टियां शहर और राज्य के हिसाब से अलग-अलग हैं.

इसका मतलब ये है कि अगर आपके शहर में किसी दिन बैंक की छुट्टी है तो जरूरी नहीं कि उसी दिन दूसरे शहरों में भी बैंक बंद हों. इसलिए ब्रांच जाने से पहले अपने शहर की छुट्टी जरूर चेक कर लें.

14 सितंबर को शेयर बाजार खुलेगा या बंद?

जानें NSE-BSE का पूरा अपडेट

14 सितंबर को बैंक क्यों बंद रहेंगे?

14 सितंबर, सोमवार को गणेश चतुर्थी समेत अलग-अलग जगहों पर स्थानीय त्योहारों के कारण कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे.

इस दिन महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों में बैंकिंग सेवाओं पर छुट्टी रहने वाली है.

15 सितंबर को क्यों है छुट्टी?

15 सितंबर को जैन समुदाय का पर्व संवत्सरी है और ओडिशा का कृषि उत्सव नुआखाई भी है. साथ ही इस दिन गणेश चतुर्थी का दूसरा दिन भी है.

इन्हीं त्योहारों के कारण बैंक ब्रांच बंद रह सकती हैं.

इसलिए अगर आपका काम बैंक की ब्रांच में जाकर ही पूरा होना है तो तारीख और अपने शहर की छुट्टी पहले देख लेना सही रहेगा.

16 सितंबर को कहां बैंक बंद रहेंगे?

16 सितंबर को भी कुछ जगह जैसे गोवा में क्षेत्रीय छुट्टी है.

RBI की छुट्टियों की व्यवस्था

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

इस खबर में बताया गया है कि 14 से 20 सितंबर 2026 के बीच बैंक की शाखाएँ कई दिनों के लिए बंद रहेंगी, क्योंकि RBI ने इस अवधि के लिए हॉलिडे कैलेंडर जारी किया है। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि बैंकिंग सेवाएँ रोज़मर्रा की ज़िंदगी में अनिवार्य हैं और उनकी अनुपलब्धता से लोगों के वित्तीय लेनदेन पर असर पड़ेगा। जनता को यह जानना ज़रूरी है कि कौन-से दिन बैंक बंद रहेंगे, ताकि वे अपने नकद निकासी, जमा या अन्य बैंकिंग कार्यों की योजना समय पर बना सकें। इससे रोज़मर्रा के खर्च और निवेश निर्णयों पर भी प्रभाव पड़ेगा।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।