हैदराबाद में परिसर स्थापित करने के लिए कोलोराडो विश्वविद्यालय डेनवर को UGC से आशय पत्र मिला
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कोलोराडो विश्वविद्यालय, डेनवर (सीयू डेनवर) को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से हैदराबाद में एक नया परिसर स्थापित करने के लिए आशय पत्र प्राप्त हुआ है। यह भारत में डिग्री प्रदान करने वाला संस्थान स्थापित करने के लिए अधिकृत होने वाला अमरीका का पहला सार्वजनिक विश्वविद्यालय होगा। यह तेलंगाना में पहला विदेशी विश्वविद्यालय परिसर भी होगा।
सीयू डेनवर ने कहा कि उसका हैदराबाद परिसर व्यवसाय, कंप्यूटिंग, इंजीनियरिंग और एनालिटिक्स सहित उच्च मांग वाले क्षेत्रों में कार्यक्रम प्रदान करेगा। विश्वविद्यालय ने कहा कि ये कार्यक्रम अंतर्विषयक शिक्षा और कॅरियर-उन्मुख शिक्षा पर केंद्रित होंगे। पिछले वर्ष इलिनोइस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मुंबई में परिसर स्थापित करने वाला अमरीका का पहला विश्वविद्यालय बना था।
सीयू डेनवर के कुलपति केनेथ टी क्रिस्टेंसन ने कहा कि हैदराबाद परिसर भारत के विद्यार्थियों के साथ विश्वविद्यालय के दीर्घकालिक संबंधों को और मजबूत करेगा।