अपराध

हाईकोर्ट की 4-सदस्यीय टीम ने की सड़कों की स्कैनिंग:विक्की फैक्ट्री से सिंधिया महल गेट तक 3 प्रमुख रूट जांचे; 3 और 6 सितंबर को लिए जाएंगे सैंपल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
हाईकोर्ट की 4-सदस्यीय टीम ने की सड़कों की स्कैनिंग:विक्की फैक्ट्री से सिंधिया महल गेट तक 3 प्रमुख रूट जांचे; 3 और 6 सितंबर को लिए जाएंगे सैंपल

ग्वालियर शहर की जर्जर सड़कों के मामले में हाईकोर्ट के कड़े रुख के बाद गठित 4-सदस्यीय जांच टीम रविवार दोपहर एक बार फिर सड़क पर उतरी। हाईकोर्ट के आदेश पर वकीलों के कमीशन और तकनीकी विशेषज्ञों की संयुक्त टीम ने हाई-टेक कैमरों से शहर के 3 प्रमुख मार्गों की विस्तृत स्कैनिंग की।

सड़कों की निर्माण गुणवत्ता जांचने के लिए 3 और 6 सितंबर को चिन्हित स्थानों से सैंपल लेकर लैब भेजे जाएंगे। इन 3 प्रमुख मार्गों की हुई स्कैनिंग सड़कों की गुणवत्ता जांचने के लिए टीम ने रविवार दोपहर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में स्कैनिंग की।

जांच के दौरान बाहरी हस्तक्षेप रोकने के लिए रास्तों पर बैरिकेड्स लगाए गए और आवाजाही रोक दी गई। टीम ने इन 3 रूट पर डिजिटल स्कैनिंग की: 3 और 6 सितंबर को लिए जाएंगे सैंपल रविवार को हुई स्कैनिंग के आधार पर टीम 3 और 6 सितंबर को चिन्हित जगहों से कोर कटिंग कर सड़कों के सैंपल लेगी।

इन्हें जांच के लिए केंद्रीय परीक्षण प्रयोगशाला, मध्य प्रदेश लोक निर्माण विभाग, ग्वालियर भेजा जाएगा।

निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सैंपलिंग वाली जगह का नाम कार्रवाई से 30 मिनट पहले बताया जाएगा, ताकि संबंधित ठेकेदार या एजेंसी को पहले से किसी तरह का बदलाव करने का मौका न मिले। 19 अगस्त को भी लिए थे सैंपल हाईकोर्ट के निर्देश पर गठित टीम ने इससे पहले 19 अगस्त को गुढ़ी-गुढ़ा का नाका और बेटी बचाओ चौराहे से सड़कों के सैंपल लिए थे।

इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। इन सैंपलों की लैब रिपोर्ट भी जल्द पेश की जाएगी। जनहित याचिका पर बनी जांच टीम शहर की बदहाल सड़कों को लेकर सीनियर एडवोकेट अवधेश सिंह तोमर ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। याचिका में आरोप लगाया गया था कि नई बनी सड़कों पर कुछ ही महीनों में गहरे गड्ढे हो गए हैं।

चेतकपुरी, माधव नगर, झांसी रोड और बेटी बचाओ चौराहे समेत कई प्रमुख सड़कों की खराब स्थिति का भी याचिका में उल्लेख किया गया था। इसी पर संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट ने 4-सदस्यीय टीम गठित कर सड़कों की निर्माण गुणवत्ता की रिपोर्ट मांगी थी।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।