हैलोवीन की रात खौफ का होगा सामना! 'राज' से 'तुम्बाड' तक, ये 5 हॉरर फिल्में देख कांप उठेगी रूह
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर का महीना बस खत्म होने ही वाला है और हैलोवीन की रात भी करीब है.
ऐसे में अगर आप भी कुछ डरावना देखने का सोच रहे हैं तो आपकी खोज यहां पूरी हो गई है.
अक्सर लोग हैलोवीन पर हॉलीवुड की हॉरर फिल्मे देखना पसंद करते हैं, लेकिन भारतीय हॉरर फिल्मों का अंदाज भी कुछ कम नहीं है.
यहां डर के साथ लोककथाओं, पुराने अंधविश्वासों और पारिवारिक रिश्तों से जुड़ी कहानियां देखने को मिलती हैं.
अगर आप इस बार कुछ हटकर देखना चाहते हैं, तो इन पांच मशहूर भारतीय हॉरर फिल्मों को अपनी वॉचलिस्ट में ऐड कर सकते हैं.
राज (2002)
भारतीय हॉरर फिल्मों की बात करें तो राज़ का नाम सबसे पहले आता है. साल 2002 में रिलीज हुई इस फिल्म ने हॉरर जॉनर को एक नई पहचान दी थी.
ऊटी की बेहद खूबसूरत पहाड़ियों के बीच बनी यह फिल्म एक ऐसे कपल की है, जो अपनी शादी को बचाने के लिए एक नए बंगले में रहने पहुँचते है.
लेकिन वहां उन्हें एक खौफनाक सच्चाई का पता चलता है की इस बंगले में एक आत्मा का साया है, जिसके साथ कई गहरे राज भी जुड़े हैं.
फिल्म का डरावना माहौल, जंगलों के सीन और यादगार गाने आज भी लोगों को इसकी याद दिलाते हैं. हैलोवीन के मौके पर इसे देखना एक अच्छा आइडिया हो सकता है.
13B: फियर हैज अ न्यू एड्रेस (2009)
अगर आपको भी ऐसी हॉरर फिल्में देखना पसंद हैं, जिनका डर आपको डेली लाइफ में महसूस हो तो आपके लिए 13B एक अच्छा ऑप्शन है.
फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार की है, जो नए अपार्टमेंट में शिफ्ट होते है और सब कुछ नार्मल चल रहा होता है, लेकिन जल्द ही परिवार को एक टीवी सीरियल में कुछ अजीब सा नज़र आने लगता है.
हैरानी की बात यह है कि उस सीरियल में दिखाई जाने वाली अजीब हरकते शामे परिवार की असल ज़िन्दगी में भी होने लगती है.
फिल्म की दिलचस्प कहानी और लगातार बढ़ता हुआ सस्पेंस दर्शकों को आखिर तक रोककर रखता है.
फिल्म की खास बात यह है कि इसका डर किसी सुनसान हवेली के बजाय एक आम घर के अंदर देखने को मिलता है.
तुम्बाड (2018)
तुम्बाड भारतीय सिन
📡 स्रोत: ABP Live Film