खेल

हैंडबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंचा वाराणसी:14-0 से लखनऊ को हराया, 70वीं विद्यालयी स्टेट प्रतियोगिता में अभी तक हुए 200 से अधिक गोल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
हैंडबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंचा वाराणसी:14-0 से लखनऊ को हराया, 70वीं विद्यालयी स्टेट प्रतियोगिता में अभी तक हुए 200 से अधिक गोल

वाराणसी के लालपुर स्टेडियम में चल रही 70वीं विद्यालयी प्रतियोगिता में 18 मंडलों की टीमें 6 कैटेगरी में हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के तीसरे दिन कराए गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अंडर-14 आयु वर्ग में वाराणसी का दबदबा दिखा दिया।

जब क्वार्टर फाइनल में लखनऊ मंडल को वाराणसी की खिलाड़ियों ने घुटने पर ला दिया और 14-0 की जीत के साथ शान से सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बता दें की इस प्रतियोगिता में अभी तक 100 से अधिक लीग मैच हो चुके हैं। जिसमें 200 गोल प्रतिद्वंदी एक दूसरे पर कर चुके हैं।

इसी आयु वर्ग में अलीगढ़ मंडल ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय को 4-0 से और अयोध्या मंडल ने कानपुर मंडल को 12- 0 से पराजित कर अंतिम चार में प्रवेश किया। देखें तस्वीरें ...

हाफ टाइम में ही 7-0 से आगे हो गयी थी टीम वाराणसी मंडल ने रविवार को 70 वीं प्रदेशीय विद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के अंडर 14 आयु बालिका वर्ग में लखनऊ मंडल को हैंडबॉल का पाठ पढ़ाते हुए 14- 0 गोल से पराजित कर शानदार तरीके से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी।

डॉ भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल बड़ा लालपुर में खेले गए इस मैच में वाराणसी मंडल की नैन्सी यादव और वंशिका प्रजापति ने शुरू से रनिंग शॉट और जंपिंग शॉट की नीति अपनाई। बाएं विंग से आक्रमण की शुरुआत की। जब तक लखनऊ मंडल की टीम संभालती तब वाराणसी मंडल 4-0 गोल से आगे हो चुकी थी। एक बार लखनऊ मंडल को टीम ने काउंटर अटैक किया।

उसे वाराणसी मंडल की गोलकीपर दिव्या पटेल ने बेकार कर दिया। हॉफ टाइम तक वाराणसी मंडल की टीम 7-0 गोल से आगे थी। वंशिका और नैंसी ने किये चार- चार गोल दूसरे हाफ में वाराणसी मंडल की टीम ने अपनी रणनीति में बदलाव किया। आरती, आयुषी और अंशिका ने छोटे छोटे पास की रणनीति अपनाई।

तीनों खिलाड़ियों को बैक अप स्पोर्ट नैन्सी और वंशिका कर रही थी। इस हॉफ में दो बार लखनऊ मंडल की टीम ने गोल करने का प्रयास किया। दोनों बार बाल गोल पोस्ट को छूते हुए बाहर चला गया। मैच समाप्त होने की जब लंबी सीटी बजी उस समय वाराणसी मंडल 14-0 से आगे थी।

वाराणसी मंडल की तरफ से नैन्सी यादव और वंशिका प्रजापति ने चार-चार, आयुषी और आरती ने तीन - तीन गोल किया। अब तक हो चुके 200 गोल हैंडबॉल के इंटरनेशनल रेफरी और प्रतियोगिता के चीफ रेफरी शम्स तबरेज शंपु ने बताया - बहुत ही शांति के साथ टूर्नामेंट हो रहा है।

रेफरी को कोई भी खिलाड़ी कमेंट नहीं कर रहा और सभी फैसले माने जा रहे हैं खिलाड़ियों और उनके टीम मैनेजमेंट की तरफ से। शम्स तबरेज ने बताया - टूर्नामेंट में 3 कैटेगरी में महिला और पुरुष टीम आयी हैं। सभी मंडलों से 6 टीमें आनी थीं लेकिन कई मंडलों से दो या तीन टीमें ही आयी हैं।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।