हाईवा और बाइक में भिड़ंत, महिला समेत दो लोगों की मौत

सूरजपुर, 23 अगस्त 2026 सूरजपुर जिले में बाईपास रोड पर शनिवार को एक तेज रफ्तार हाईवा और बाइक के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हाईवा चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के बाईपास रोड की बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। वहीं, फरार हाईवा चालक की तलाश भी शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।