मनोरंजन

'हैवान' से तबाही मचाने आ रहे अक्षय-सैफ, जानें दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'हैवान' से तबाही मचाने आ रहे अक्षय-सैफ, जानें दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर

अक्षय कुमार और सैफ अली खान दोनों ही बॉलीवुड के बड़े सितारे हैं. अपने लंबे करियर में दोनों ने ही अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है. अब करीब 18 साल बाद दोनों की जोड़ी फिल्म 'हैवान' में साथ नजर आने वाली है. फैंस के बीच फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट है.

ऐसे में आइए जानते हैं, अक्षय और सैफ में से कौन ज्यादा अमीर है और दोनों की नेटवर्थ कितनी है. अक्षय कुमार की नेटवर्थ अक्षय कुमार ने अपने करियर में 'सौगंध','खिलाड़ी', 'मोहरा', 'हेरा फेरी', 'वेलकम' जैसी कई शानदार फिल्में की हैं और आज वो करोड़ों की संपत्ती के मालिक है.

फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार की नेटवर्थ 2700 करोड़ रुपये है. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर एक फिल्म के लिए 60 से 145 करोड़ रुपये वसूलते हैं. मुंबई के जुहू के प्राइम बीच इलाके में एक आलीशान सी-फेसिंग डुप्लेक्स, जिसकी कीमत लगभग 80 करोड़ रुपये है. इसके उनके पास और भी कई प्रॉपर्टीज हैं.

उनके पास रोल्स-रॉयस फैंटम VII, पोर्शे कायेन, टोयोटा वेलफायर, रेंज रोवर वोग, मर्सिडीज-बेंज GLS जैसी लग्जरी गाड़ियां है.

ये भी पढ़ेंः सायरा बानो ने बर्थडे पर खोला पुरानी यादों का पिटारा, दिलीप कुमार को याद कर हुईं इमोशनल कितने अमीर हैं सैफ अली खान?

सैफ अली खान ने भी अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है. उन्होंने 'परंपरा', 'आशिक आवारा', 'ये दिल्लगी', 'हम साथ-साथ हैं', 'कल हो ना हो' और 'हम तुम' जैसी कई फिल्में की है. द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैफ अली खान की नेटवर्थ करीब 1,200 करोड़ रुपये है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सैफ अली खान एक फिल्म के लिए 1

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।