हाईवे किनारे खड़ी कार का शीशा तोड़कर 25 हजार नकदी समेत सामान उड़ाया

निगोहां, लखनऊ। निगोहां थाना क्षेत्र के मस्तीपुर गांव में हाईवे किनारे खड़ी कार को बीती रात चोरों ने निशाना बना लिया। कार का चालक साइड का शीशा तोड़कर चोर अंदर रखे 25 हजार रुपये, टूल बॉक्स, मोबाइल चार्जर, हवा भरने की मशीन और आगे-पीछे के दोनों वाइपर चोरी कर ले गए। सुबह कार का शीशा टूटा मिलने पर घटना की जानकारी हुई। मस्तीपुर निवासी दिनेश सिंह यादव के मुताबिक, उनकी ऑरा कार (यूपी 32 पीएफ 5421) हाईवे किनारे खड़ी थी। रात में अज्ञात चोरों ने चालक साइड के दरवाजे का शीशा तोड़ दिया और कार के अंदर रखा सामान व ...
📡 स्रोत: NewsData.io