राज्य

हज यात्रियों को छोड़ने उमड़ी हजारों की भीड़:जबलपुर स्टेशन पर भगदड़ जैसे हालात, प्लेटफार्म टिकट बंद कराने पर भी नहीं सुधरे हालात

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
हज यात्रियों को छोड़ने उमड़ी हजारों की भीड़:जबलपुर स्टेशन पर भगदड़ जैसे हालात, प्लेटफार्म टिकट बंद कराने पर भी नहीं सुधरे हालात

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर रविवार रात हज यात्रियों को छोड़ने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ गई। ट्रेन नंबर 12187 गरीब रथ एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म नंबर 2-3 पर पहुंचते ही प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 6 से बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। कुछ ही देर में स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए। स्थिति बिगड़ती देख आरपीएफ जवानों ने मोर्चा संभाला। यात्रियों और उनके परिजनों को नियंत्रित करने के लिए लगातार अनाउंसमेंट कराया गया। इसके बावजूद भीड़ कम नहीं हुई तो अतिरिक्त पुलिस बल को स्टेशन पर तैनात करना पड़ा। एक यात्री को छोड़ने पहुंचते हैं कई लोग हर साल मध्य प्रदेश से बड़ी संख्या में मुस्लिम श्रद्धालु हज यात्रा के लिए सऊदी अरब जाते हैं। जबलपुर से मुंबई जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस भी हज यात्रियों के लिए प्रमुख ट्रेन है। ट्रेन से रवाना होने वाले यात्रियों को विदा करने के लिए उनके परिवार और परिचितों की बड़ी संख्या स्टेशन पहुंचती है। रविवार रात भी यही स्थिति बनी। एक यात्री के साथ कई लोग स्टेशन के अंदर पहुंच गए, जिससे प्लेटफॉर्म पर हजारों की भीड़ जमा हो गई। ट्रेन के रवाना होने का समय नजदीक आते ही भीड़ और बढ़ गई और स्थिति नियंत्रण से बाहर होने लगी। प्लेटफॉर्म पर पहुंचने से पहले नहीं हो पाती पर्याप्त चेकिंग आरपीएफ के मुताबिक ट्रेन नंबर 12187 के प्लेटफॉर्म 2/3 पर आने के समय अक्सर भारी भीड़ हो जाती है। खासकर ट्रेन के रवाना होने से कुछ समय पहले स्थिति ज्यादा गंभीर हो जाती है। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के एक साथ प्लेटफॉर्म पर पहुंचने से यात्रियों की सुरक्षा को खतरा पैदा होता है। आरपीएफ का कहना है कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एंट्री गेट पर पर्याप्त चेकिंग स्टाफ होना जरूरी है। साथ ही ट्रेन के आने से पहले कोच की स्थिति और यात्रियों की आवाजाही को व्यवस्थित करना होगा। आरपीएफ ने सुझाव दिया है कि ट्रेन का संचालन प्लेटफॉर्म नंबर 1 या 6 से किया जाए, ताकि स्टेशन के अंदर अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। यह मामला संबंधित विभाग के संज्ञान में भी लाया जा चुका है। प्लेटफॉर्म टिकट बंद, लगातार कराया अनाउंसमेंट आरपीएफ पोस्ट प्रभारी राजीव खरब ने बताया कि हज यात्रियों के साथ उन्हें छोड़ने आने वाले लोगों की संख्या हजारों में होती है। आरपीएफ की ओर से लगातार अनाउंसमेंट कर लोगों से स्टेशन के अंदर नहीं जाने की अपील की जाती है। भीड़ बढ़ने पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री भी बंद कराई जाती है। उन्होंने बताया कि स्टेशन पर बच्चे और महिलाएं भी बड़ी संख्या में मौजूद रहते हैं। ऐसे में भीड़ के बीच किसी भी तरह की दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बाहर ही मिलें, नहीं तो होगी कार्रवाई आरपीएफ ने हज यात्रियों के परिजनों और परिचितों से अपील की है कि उन्हें विदा करने के लिए स्टेशन के अंदर जाने के बजाय बाहर ही मुलाकात करें। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि लोग समझाइश के बावजूद स्टेशन के अंदर पहुंचकर भीड़ बढ़ाते रहे तो मजबूरन सख्त कार्रवाई करनी पड़ेगी। आरपीएफ का कहना है कि भीड़ को नियंत्रित करने में सहयोग नहीं किया गया तो भविष्य में किसी बड़ी घटना का खतरा बना रह सकता है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।