हज यात्रियों की मेडिकल जांच के लिए उचित व्यवस्था करे हज कमेटी : हाजी मोहम्मद हारून
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल। हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा हज 2027 पर जाने वाले हज यात्रियों के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट जमा करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है, लेकिन मेडिकल जांच और सर्टिफिकेट बनवाने को लेकर हज यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बड़ी संख्या में लोगों को यह जानकारी तक उपलब्ध नहीं हो पा रही है कि हज यात्रियों की मेडिकल जांच के लिए किन-किन अस्पतालों को अधिकृत अथवा चिन्हित किया गया है।
हज यात्रियों को हो रही इन परेशानियों को लेकर जमीअत उलमा मध्य प्रदेश के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने हज कमेटी से मांग की है कि मेडिकल जांच के लिए चिन्हित अस्पतालों की पूरी सूची और आवश्यक दिशा-निर्देश तत्काल सार्वजनिक किए जाएं तथा इसकी जानकारी अखबारों, मीडिया एवं अन्य माध्यमों से व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाई जाए।
उन्होंने कहा कि सही जानकारी उपलब्ध नहीं होने के कारण हज यात्री चुनिंदा अस्पतालों में पहुंच रहे हैं, जिससे वहां अनावश्यक भीड़ बढ़ रही है और विशेषकर बुजुर्ग हज यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यदि सभी चिन्हित अस्पतालों की जानकारी सार्वजनिक कर दी जाए तो हज यात्री अपनी सुविधा के अनुसार नजदीकी अस्पताल में मेडिकल जांच करा सकेंगे और किसी एक अस्पताल पर अतिरिक्त दबाव भी नहीं पड़ेगा।
हाजी मोहम्मद हारून ने यह भी मांग की कि संबंधित अस्पतालों को स्पष्ट निर्देश दिए जाएं कि वे हज यात्रियों की मेडिकल जांच के लिए अलग काउंटर अथवा विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें सामान्य मरीजों की लंबी कतारों में परेशान न होना पड़े।
साथ ही हज कमेटी को प्रत्येक चिन्हित अस्पताल में अपना एक प्रतिनिधि अथवा सहायता कर्मी नियुक्त करना चाहिए, जो हज यात्रियों को मेडिकल प्रक्रिया, आवश्यक जांच, दस्तावेज और सर्टिफिकेट से संबंधित सही जानकारी उपलब्ध करा सके।
उन्होंने कहा कि हज यात्रा पर जाने वालों में बड़ी संख्या बुजुर्गों की भी होती है, इसलिए हज कमेटी और संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है कि मेडिकल प्रक्रिया को सरल, व्यवस्थित और पारदर्शी बनाया जाए, ताकि हज यात्रियों को अनावश्यक परेशानी और भटकाव का सामना न करना पड़े।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
हज यात्रियों के लिए मेडिकल जांच और सर्टिफिकेट जमा करने की अंतिम तिथि तय करने की बात है। यह विषय हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा जारी किया गया है, जिससे यात्रियों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी। खबर का महत्व इस कारण है क्योंकि कई यात्रियों को यह जानकारी नहीं मिल पाती कि कौन से अस्पताल अधिकृत हैं, और समय पर सर्टिफिकेट न मिलने से उनकी हज यात्रा प्रभावित हो सकती है। इसका असर आम जनता पर यह है कि यदि सही मार्गदर्शन नहीं मिलता तो यात्रियों को अनावश्यक परेशानी, देरी और स्वास्थ्य जो