अपराध

3 हजार के इनामी अर्सलान को छोला मंदिर पुलिस ने रायसेन से किया गिरफ्तार, 7 महीने से था फरार

लेखक: Aazam Lala अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
3 हजार के इनामी अर्सलान को छोला मंदिर पुलिस ने रायसेन से किया गिरफ्तार, 7 महीने से था फरार

आज़म लाला की रिपोर्ट

भोपाल। छोला मंदिर थाना पुलिस ने 4 मार्च 2026 की रात आरिफ नगर ब्रिज के नीचे वेल्डिंग की दुकान पर हुई फायरिंग और जानलेवा हमले के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 3 हजार रुपये के इनामी आरोपी अर्सलान को रायसेन से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, घटना में अर्सलान अपने साथी उमेर और अदनान बेग के साथ शामिल था। आरोप है कि उमेर ने पिस्टल से फायरिंग कर फरियादी मोहसिन को जान से मारने की धमकी दी, जबकि अर्सलान ने फरियादी पर चाकू से हमला किया।

घटना के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रत्येक पर 3-3 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मामले में आरोपी अदनान बेग को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अर्सलान को अब रायसेन से पकड़ा गया है।

पुलिस के अनुसार, मामले में फायरिंग करने का आरोपित उमेर अभी फरार है। उसकी तलाश में छोला मंदिर पुलिस की टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

पुलिस के मुताबिक, मामले में फायरिंग, चाकू से हमला और जान से मारने की धमकी से संबंधित आरोपों की जांच जारी है। आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के दौरान होगी।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर भोपाल के छोला मंदिर थानाबल पुलिस द्वारा 3 हजार रुपये के इनामी अपराधी अर्सलान की गिरफ्तारी के बारे में है, जो 7 महीने से फरार था। अर्सलान ने 4 मार्च 2026 को आरिफ नगर ब्रिज के नीचे वेल्डिंग की दुकान पर फायरिंग कर जानलेवा हमला किया, जिसमें उसके साथी उमेर और अदनान बेग शामिल थे। इस घटना की रिपोर्ट आज़म लाला ने की है। यह घटना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह लंबी फरारी के बाद पुलिस की सफलता और सार्वजनिक सुरक्षा को दर्शाती है। आम जनता पर इसका असर यह है कि स्थानीय क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

हिंसा का कोई समाधान नहीं, पर शांति से संघर्ष का समाधान संभव है। जब भी कोई विवाद उत्पन्न हो, संवाद और कानूनी मार्ग अपनाएँ। समाज में सहिष्णुता और सहानुभूति से हम अपराध की जड़ें मिटा सकते हैं। पीड़ितों के प्रति संवेदना और उनके परिवारों के लिए सहारा देना भी ज़रूरी है। आइए मिलकर एक सुरक्षित, न्यायपूर्ण समाज की ओर कदम बढ़ाएँ।

A
Aazam Lala

आज़म लाला भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो लंबे समय से जनसमस्याओं और सामाजिक मुद्दों को अपनी पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाते हैं। वे जमीनी स्तर की खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाते हैं।