हजारीबाग में एनएचएआई ने बदली फ्लाईओवर की तस्वीर, गंदगी के अंबार की जगह पर लहलहा रही हरियाली
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
हजारीबाग के सिंघानी फ्लाईओवर के नीचे स्वच्छता पखवाड़े के तहत एनएचएआई ने सफाई और सौंदर्यीकरण कर गंदगी की जगह हरियाली और उद्यान विकसित किया।
Short Headline: हजारीबाग में एनएचएआई ने बदली फ्लाईओवर की तस्वीर, गंदगी के अंबार की जगह पर लहलहा रही हरियाली
फ्लाईओवर तस्वीर, हजारीबाग, नितेश
फ्लाईओवर के नीचे बदली तस्वीर गंदगी की जगह अब हरियाली
एनएचएआई ने बदली फ्लाईओवर की सूरत फ्लाईओवर के नीचे खिला उद्यान
स्वच्छता पखवाड़े का दिखा असर हरियाली से संवरा फ्लाईओवर
एंकर हजारीबाग के सिंघानी फ्लाईओवर के नीचे अब तस्वीर बदला-बदला नजर आ रहा है। जहां कभी कचरे का अंबार और गंदगी दिखाई देती थी, वहीं अब फूलदार पौधे, हरी घास और हरियाली लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने यहां सफाई के साथ छोटे से उद्यान को विकसित कर सौंदर्यीकरण की नई तस्वीर पेश की है।
होल्ड अप साउंड रिपोर्ट
वीओ 1 गांधी जयंती पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के पीआईयू हजारीबाग ने स्वच्छता, हरियाली, सड़क सुरक्षा और सौंदर्यीकरण को लेकर विशेष अभियान चलाया। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक टोल प्लाजा और राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफाई, रोड साइनेज, स्ट्रीट लाइट और पौधरोपण जैसे कार्य किए गए। इस अभियान को लेकर पीडी आशीष/आशुतोष सोनी ने जानकारी दी।
बाइट- पीडी आशीष बाइट- आशुतोष सोनी
वीओ 2 सिंघानी फ्लाईओवर के नीचे राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की पहल से अब गंदगी की जगह हरियाली नजर आ रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पहले यहां कचरे का अंबार रहता था, लेकिन अब तस्वीर बदल गई है। स्थानीय निवासी रितेश कुमार पांडेय ने इसे शहर के सौंदर्यीकरण की दिशा में अच्छी पहल बताया।
बाइट- रितेश कुमार पांडेय, स्थानीय निवासी
वीओ 3 स्थानीय लोगों का कहना है कि विकास का असली असर तभी दिखता है, जब बदलाव जमीन पर नजर आए। फ्लाईओवर के नीचे हुआ सौंदर्यीकरण इसी बदलाव की तस्वीर है और इसे बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है। स्थानीय निवासी संतोष कुमार पासवान ने भी स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।
बाइट- संतोष कुमार पासवान, स्थानीय निवासी
वीओ 4 सफाई और सौंदर्यीकरण के बाद अब इस जगह को साफ और सुंदर बनाए रखना जरूरी है। लोगों ने कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने और सार्वजनिक जगहों की स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। इस बदलाव पर एक स्थानीय व्यक्ति ने भी अपनी बात रखी।
बाइट- स्थानीय
अंतिम वीओ सफाई से हरियाली तक सिंघानी फ्लाईओवर के नीचे बदली तस्वीर लोगों को आकर्षित कर रही है। जरूरत है कि इस बदलाव को अभियान तक सीमित न रखते हुए लगातार बरकरार रखा जाए।
हजारीबाग से नितेश कुमार की रिपोर्ट।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
हजारीबाग के सिंघानी फ्लाईओवर के नीचे एनएचएआई ने स्वच्छता पखवाड़े के दौरान गंदगी को हटाकर हरियाली और उद्यान लगाया। यह पहल शहर की सार्वजनिक जगहों को साफ‑सुथरा और हरित बनाने के उद्देश्य से की गई है। ऐसी परियोजनाएँ नागरिकों के लिए सुरक्षित और आकर्षक परिवेश सुनिश्चित करती हैं, जिससे स्वास्थ्य और सौंदर्य दोनों में सुधार होता है। इसके परिणामस्वरूप स्थानीय लोग अधिक समय बाहर बिताने के लिए प्रोत्साहित होंगे, और क्षेत्र की छवि में सुधार से पर्यटन और निवेश पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।