हजारीबाग में जंगली हाथी के कुचलने से ग्रामीण की मौत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
हजारीबाग में जंगली हाथियों का आतंक, कुचलने से ग्रामीण की मौत, वन विभाग से सुरक्षा और मुआवजा की मांग।
Short Headline: हजारीबाग में जंगली हाथी के कुचलने से ग्रामीण की मौत
01 नवंबर, हजारीबाग: हजारीबाग के टाटीझरिया प्रखंड के गोधिया जंगल में जंगली हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान गोधिया निवासी 60 वर्षीय महावीर गोप के रूप में हुई है। घटना रविवार सुबह की है, जब महावीर गोप किसी काम से जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान अचानक एक जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है, वहीं आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है।
ग्रामीणों के अनुसार पिछले दो दिनों से पांच हाथियों का झुंड गोधिया जंगल में विचरण कर रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस जंगल में हर साल हाथियों का आना-जाना लगा रहता है, जिससे जान-माल और फसलों को नुकसान पहुंचता है। ग्रामीणों ने वन विभाग की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस क्षेत्र में हाथियों का सबसे अधिक आवागमन होता है, वहां अब तक जमीनी स्तर पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए हैं।
स्थानीय लोगों ने वन विभाग और प्रशासन से हाथियों को आबादी वाले क्षेत्रों से दूर जंगल की गहराई में खदेड़ने तथा मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
बाइट- स्थानीय