खेल

हॉकी के मैदान पर क्यों पहुंचे अभिषेक बच्चन? क्रिकेट से निकला बड़ा कनेक्शन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
हॉकी के मैदान पर क्यों पहुंचे अभिषेक बच्चन? क्रिकेट से निकला बड़ा कनेक्शन

इन दिनों खेले जा रहे 2026 पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में बीते शनिवार (22 अगस्त) को भारत और नीदरलैंड्स के बीच मुकाबला खेला गया. नीदरलैंड्स के आम्सटलवेन में स्थित वैगनर हॉकी स्टेडियम में मुकाबला देखने के लिए बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन पहुंचे. उनके साथ क्रिकेट जगत के दिग्गज राहुल द्रविड़ और स्टीव वॉ भी मौजूद रहे.

अभिषेक और पूर्व क्रिकेटर सिर्फ मैच देखने नहीं पहुंचे थे, बल्कि तीनों के हाजिर होने का क्रिकेट से बड़ा ही खास कनेक्शन निकला. दरअसल सितारों की यह तिकड़ी यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग 2026 के संबंध में नीदरलैंड्स पहुंची. इस लीग का मकसद यूरोप में क्रिकेट को बढ़ावा देने का है. अभिषेक बच्चन इस लीग के सह मालिक हैं.

टूर्नामेंट की शुरुआत 26 अगस्त से होगी. पहला मैच वूलबर्ग में रॉटरडैम डॉकर्स और एम्स्टर्डम फ्लेम्स के बीच खेला जाएगा. खिताबी मैच 20 सितंबर को होगा. CRICKET HOCKEY 🔥

ETPL members Abhishek Bachchan, Steve Waugh, Rahul Dravid during the Hockey World Cup match between India vs Netherlands. pic.twitter.com/pcW0MklXQD Johns. (@CricCrazyJohns) August 23, 2026

यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत की इंजरी पर बड़ा अपडेट, जानें क्या अगले दिन करेंगे बैटिंग

हॉकी मैच हारी टीम इंडिया नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला गया दूसरे चरण का मैच टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल के लिहाज से काफी अहम था. मैच में टीम इंडिया को मेजबान नीदरलैंड्स के सामने 3-1 से हार का सामना करना पड़

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।