विदेश

हॉकी विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 19 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

अगस्त 19, नई दिल्ली: पुरुष हॉकी विश्व कप के अहम मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हरा दिया। भारत ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पांचवें मिनट में गोल कर भारत को बढ़त दिलाई। इसके बाद अभिषेक ने 10वें मिनट में गोल करके भारत की बढ़त 2-0 कर दी।

हरमनप्रीत सिंह ने 20वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदलकर भारत को 3-0 की बढ़त दिलाई। पाकिस्तान के हन्नान शाहिद ने 21वें मिनट में गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया। अभिषेक ने 23वें मिनट में अपना दूसरा और भारत का चौथा गोल किया। इसके एक मिनट बाद पाकिस्तान ने गोल करके स्कोर 4-2 कर दिया।

तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में हार्दिक सिंह ने भारत के लिए पांचवां गोल किया। चौथे क्वार्टर की शुरुआत में पाकिस्तान ने अपना तीसरा गोल किया और स्कोर 5-3 हो गया। इसके बाद दोनों टीमों की ओर से कोई और गोल नहीं हुआ और भारत ने मुकाबला 5-3 से अपने नाम कर लिया।

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।