देश

हॉकी विश्वकप: भारतीय पुरुष टीम का आज नीदरलैंड से सामना

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 22 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

अगस्त 22, नई दिल्ली: भारतीय पुरुष हॉकी टीम आज वर्ल्ड कप के दूसरे दौर के अपने पहले मुकाबले में मेजबान और मौजूदा ओलंपिक चैंपियन नीदरलैंड्स से भिड़ेगी। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे वैगनर हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा। सेमीफाइनल में जगह बनाने के दृष्टिकोण से बेहद अहम इस मैच में भारतीय टीम को नीदरलैंड से कड़ी चुनौती मिलेगी।

अभिषेक ने वर्ल्ड कप में भी अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ दो बेहतरीन फील्ड गोल किए थे। वहीं कप्तान हरमनप्रीत सिंह टूर्नामेंट में शानदार लय में हैं। वह अब तक पांच गोल कर चुके हैं और फिलहाल टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं।

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।