हाल में हुई लगातार बारिश से 571 गांवों के 22 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए: मुख्यमंत्री
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायपुर, 29 सितंबर 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया है कि प्रदेश में हाल में हुई लगातार बारिश से 571 गांवों के 22 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। प्रभावित परिवारों को 173 राहत शिविरों के माध्यम से राहत दी जा रही है और अब तक 16 हजार लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बाढ़ से हुई क्षति का आकलन कर आरबीसी 6-4 के तहत प्रभावितों को शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं।
श्री साय ने कल सुकमा और जगदलपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने राहत शिविरों में भोजन, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने घरेलू सामान के नुकसान से प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दस-दस हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता देने की घोषणा भी की।