देश

HAL ने वायुसेना को सौंपे तेजस और HTT-40 विमान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 19 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
HAL ने वायुसेना को सौंपे तेजस और HTT-40 विमान

सितंबर 18, नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू की उपस्थिति में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने बेंगलुरु में आयोजित समारोह में भारतीय वायुसेना को दो LCA तेजस एफओसी ट्विन-सीटर ट्रेनर और पहला एचटीटी-40 बेसिक ट्रेनर 'अंकुर' सौंपा। इसके साथ ही पवन हंस लिमिटेड को चार ध्रुव एनजी हेलीकॉप्टर भी सौंपे गए।इस हैंडओवर के साथ एफओसी अनुबंध के तहत ट्विन-सीटर विमानों की डिलीवरी पूरी हो गई है, जबकि एचटीटी-40 और ध्रुव एनजी की आपूर्ति की शुरुआत हुई है।

इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे भारत की स्वदेशी एयरोस्पेस क्षमता, तकनीकी आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताया।वहीं नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने इसे भारतीय एयरोस्पेस क्षेत्र की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय एयरोस्पेस ने सफलता के नए मील के पत्थर स्थापित किए हैं।

फोटो- वायुसेना को मिला तेजस और HTT-40 विमानसोर्स- एक्स (Rajnath Singh)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा भारतीय वायुसेना को दो LCA तेजस एफओसी ट्विन-सीटर ट्रेनर और पहला HTT-40 बेसिक ट्रेनर 'अंकुर' सौंपने के बारे में है। यह विषय भारतीय रक्षा उद्योग की स्वावलंबन और घरेलू विमानन क्षमताओं के विकास से जुड़ा है। यह घटना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारतीय वायुसेना की प्रशिक्षण क्षमता को बढ़ाती है और विदेशी निर्भरता घटाती है। आम जनता के लिए इसका असर बेहतर रक्षा सुरक्षा, रोजगार के अवसर और घरेलू तकनीकी प्रगति के रूप में महसूस होगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।