राज्य

हल्द्धानी में ‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ का आयोजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
हल्द्धानी में ‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ का आयोजन

08 सितम्बर 2026, नैनीताल (हल्द्धानी): हल्द्वानी में तीन स्थानों पर राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने ‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ का आयोजन किया। पांच दिन तक चले महोत्सव में पचास स्टॉल के माध्यम से स्वयं सहायता समूह, कृषक उत्पादक संगठन, ग्रामीण उद्यमी व पारंपरिक शिल्पकार को बैंकों से जुड़ी कृषि योजनाओं के साथ ही कृषि में उपयोग की जाने वाली उन्नत तकनीक की भी जानकारी दी गई। महोत्सव में जनपद नैनीताल के साथ ही ऊधमसिंहनगर, हरिद्वार, देहरादून, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ सहित अन्य जिलों से भी काश्तकारों ने प्रतिभाग किया।

नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक नैनीताल मुकेश बेलवाल ने बताता कि स्थानीय महिला समूह और विभिन्न क्षेत्रों से आए उत्पादकों को महोत्सव के माध्यम से विकास की मुख्य धारा में जोड़ाना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन लगातार आयोजित किए जाएंगे।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

हल्द्धानी में आयोजित ‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ का उद्देश्य किसानों, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण उद्यमियों को नाबार्ड की कृषि योजनाओं और उन्नत तकनीकों से अवगत कराना है। यह कार्यक्रम ग्रामीण विकास के लिए बैंकिंग सेवाओं और तकनीकी ज्ञान को एक मंच पर लाकर किसानों की आय बढ़ाने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने का प्रयास है। महोत्सव की प्रमुखता इसलिए है क्योंकि यह ग्रामीण क्षेत्र में वित्तीय समावेशन और तकनीकी अपनाने को बढ़ावा देता है, जिससे कृषि उत्पादकता में सुधार और रोजगार के अवसर पैदा होते हैं

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।