हल्द्वानी में खरगे के शुद्धिकरण पर बोले शशि थरूर, कहा- 'जो कुछ हुआ वह...'

केरलम की राजधानी तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ उत्तराखंड के हल्द्वानी में कथित छुआछूत की घटना को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
उन्होंने कहा कि हाल ही में हल्द्वानी में जो कुछ हुआ, वह सिर्फ कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी पर हमला नहीं है, यह इस देश के हर दलित नागरिक की गरिमा पर सीधा हमला है.
उन्होंने कहा कि भारत का संविधान किसी भी तरह की अस्पष्टता की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ता है. छुआछूत को खत्म कर दिया गया है और किसी भी रूप में इसका अभ्यास पूरी तरह से प्रतिबंधित है. शशि थरूर ने विरोध के लिए कौन से पांच कारण बताए?
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शनिवार (29 अगस्त, 2026) को इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है.
उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मीडिया को बयान देते वीडियो शेयर करते हुए कुछ कारणों के बारे में बताया और कहा कि कुछ कारण हैं कि हम चुप इसे लेकर चुप क्यों नहीं रह सकते हैं और न ही चुप रहेंगे.
The Constitution of India leaves no room for ambiguity: untouchability is abolished and its practice in any form is forbidden.
What transpired recently in #Haldwani is not just an attack on @incindia President Mallikarjun @Kharge Ji; it is a direct assault on the dignity of https://t.co/GjJzJm3Plo
Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) <a href="https://x.com/ShashiTharoor/status/2093667896291418187?ref_src=twsrc%
📡 स्रोत: ABP Live