अपराध

हल्‍द्वानी 'शुद्धिकरण' वाले बयान पर राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 31 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
हल्‍द्वानी 'शुद्धिकरण' वाले बयान पर राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज

अगस्त 31, नई दिल्ली: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद हुए कथित 'शुद्धिकरण' विवाद में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।

रविवार को हल्द्वानी सिटी कोतवाली में श्रीराम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास के सदस्यों अमित कुमार और विनोद आर्य की शिकायत पर केस दर्ज किया गया, अमित कुमार वाल्मीकि समुदाय से हैं।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि राहुल गांधी ने 29 अगस्त को दिल्ली में अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में रामलीला मैदान में हुए शुद्धिकरण को जातिगत रंग देते हुए टिप्पणी की, जिससे अनुसूचित जाति समुदाय की भावनाएं आहत हुईं।

FIR भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 और 299 के साथ-साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम की धारा 3(1) के तहत दर्ज की गई है। FILE PHOTO

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।