भोपाल

हालिया घटनाओं, हेट स्पीच और आगामी त्योहारों को लेकर APCR प्रतिनिधिमंडल ने भोपाल पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
हालिया घटनाओं, हेट स्पीच और आगामी त्योहारों को लेकर APCR प्रतिनिधिमंडल ने भोपाल पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात

भोपाल। हाल ही में सामने आए हेट स्पीच के मामलों, विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा दिए गए हालिया विवादित बयान तथा आगामी त्योहारों को मद्देनज़र रखते हुए शहर में शांति, कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की मांग को लेकर APCR के प्रतिनिधिमंडल ने आज भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार से मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर हालिया घटनाओं एवं हेट स्पीच के मामलों के संबंध में अपनी चिंताओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से विधायक रामेश्वर शर्मा के हालिया विवादित बयान का भी उल्लेख करते हुए मामले में कानून के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

साथ ही आगामी त्योहारों के दौरान भोपाल में आपसी भाईचारा, शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए आवश्यक सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने ध्वनि प्रदूषण एवं तेज आवाज में बजने वाले DJ/ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर कोलाहल नियंत्रण संबंधी कानून एवं निर्धारित ध्वनि मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने की भी मांग रखी, ताकि रहवासी क्षेत्रों में अत्यधिक शोर से आम नागरिकों को परेशानी न हो।

मुलाकात के दौरान भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को स्पष्ट किया कि संबंधित मामलों की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि आगामी त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था, शांति एवं भोपाल के सामाजिक सौहार्द को बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार कार्य करेगा तथा ध्वनि प्रदूषण संबंधी निर्धारित नियमों का पालन भी सुनिश्चित किया जाएगा।

APCR प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि भोपाल की पहचान आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहज़ीब से है। आगामी त्योहारों को देखते हुए सभी समुदायों के बीच विश्वास और सौहार्द बनाए रखना प्रशासन एवं समाज की साझा जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर APCR भोपाल अध्यक्ष एडवोकेट जुबेर इलाही, उपाध्यक्ष डॉ. फजलुर रहमान तथा एडवोकेट नोमान अंसारी सहित प्रतिनिधिमंडल के सदस्य मौजूद रहे।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भोजपुरी में हेट स्पीच और सामाजिक असंतोष के बीच APCR के प्रतिनिधिमंडल ने भोपाल पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की। यह विषय हेट स्पीच के बढ़ते मामलों और विधायक रामेश्वर शर्मा के विवादास्पद बयान के कारण शहर में शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के प्रयासों पर केंद्रित है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि नागरिक समाज और पुलिस के बीच संवाद के माध्यम से कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है, विशेषकर आगामी त्योहारों के दौरान। इसका आम जनता पर असर यह हो सकता है कि शांति के लिए बेहतर निगरानी और सामु

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।