मनोरंजन

'हम फेमस हो रहे हैं आपको तकलीफ क्या है? 'रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल संग लालबागचा राजा के दर्शन पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'हम फेमस हो रहे हैं आपको तकलीफ क्या है? 'रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल संग लालबागचा राजा के दर्शन पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी

हाल ही में गोविंदा लालबागचा राजा के दर्शन करने के लिए अपनी अपकमिंग फिल्म 'रूपा' की को-स्टार और रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार संग पहुंचे थे.

एक्टर ने कोमल के साथ बप्पा के दर्शन तब किये, जब उनकी पत्नी सुनीता आहूजा भी उससे पहले अकेले ही वहां पूजा करके आई थीं. इसके बाद गोविंदा के कोमल संग डेटिंग रूमर्स और तेज हो गए.

वहीं अब गोविंदा ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चल रही अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है.

उन्होंने अपने और कोमल के रिश्ते को लेकर लगाई जा रही अटकलों को खारिज करते हुए इसे "सोची-समझी चाल" बताया.

एक्टर ने यह भी बताया कि उन्होंने कोमल के साथ लालबागचा राजा के दर्शन क्यों किए थे?

कोमल संग डेटिंग रूमर्स पर क्या बोले गोविंदा ?

कोमल रानी के साथ लालबागचा राजा जाने पर हो रही चर्चा के बारे में एएनआई से बात करते हुए गोविंदा ने कहा, "इसमें किसी की गलती नहीं है.

यह बहुत सोच-समझकर बनाई गई चाल है. ऐसी चीजें और भी होंगी.

यह मुझे मेरे परिवार से दूर करने और फिर समाज में मेरी छवि खराब करने की साजिश का हिस्सा था. मैंने अपने काम के अलावा कभी किसी चीज पर ध्यान नहीं दिया. मैं बस काम करता रहा. बहुत से लोग मेरी तारीफ भी करते थे."

कोमल संग गोविंदा ने क्यों किए थे लालबागचा राजा के दर्शन?

गोविंदा ने कोमल रानी स्वर्णकार के साथ डेटिंग रूमर्स पर भी बात की. एक्टर ने कहा, "यह किसी और के लिए कोई मुद्दा नहीं होना चाहिए...

भले ही कोई अफेयर हो. मैं काम कर रहा हूं और एक प्रोफेशनल रिश्ता बनाए हुए हूं. मैं अपनी फिल्म 'रूपा' के लिए प्रार्थना करने लालबागचा गया था.

इससे पहले, मैं करिश्मा कपूर के साथ भी मंदिरों में गया था, और वह मेरे लिए लकी साबित हुआ था. मेरी फिल्में बहुत बड़ी हिट रही थीं. मैं रवीना टंडन के साथ भी गया था और अब रानी स्वर्णकार के साथ गया हूं.

मैंने प्रार्थना की क्योंकि मैं लंबे समय बाद इसे फिर से शुरू कर रहा हूं."

<blockquote class="instagram-media" style="background: #FFF; border: 0; border-radius: 3px; box-shadow: 0 0 1px 0 rgba(0,0,0,0.5),0 1px 10px 0 rgba(0,0,0,0.15); margin: 1px; max-width: 540px; min-width: 326px; padding: 0; width: calc(100% - 2px);" data-instgrm-captioned="" data-instgrm-

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

गोविंदा लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी के साथ दिखाई देने से फेमस हो रहे हैं। यह विषय बॉलीवुड के सेलिब्रिटी पर्सनल लाइफ और अफवाहों के बीच के संघर्ष को दर्शाता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि कैसे एक फिल्म स्टार की निजी जिंदगी सार्वजनिक चर्चा में बदल जाती है, और कैसे वह अपनी छवि को संभालने का प्रयास करता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि लोग सेलिब्रिटी के व्यक्तिगत निर्णयों पर अधिक ध्यान देने लगें, और साथ ही सोशल मीडिया पर चर्चा और आलोचना बढ़

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।