‘हम इंडिया है’, 4 साल की बच्ची ने कैसे धो डाले चीन के अरमान? जिनपिंग का अरुणाचल प्रदेश नैरेटिव फुस्स

Arunachal Girl Viral Video : अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर की 4 साल की बच्ची कारगा टिंकल गोंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में जब कुछ लोगों ने उसे 'चाइनीज' कहा तो उसने बड़ी मासूमियत और बेबाकी से जवाब दिया- ‘हमको इंडियन बोलो’.
छोटी सी टिंकल के इस चंद सेकेंड के मैसेज ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के झूठे दावों की हवा निकाल दी है. चीन दशकों से अरुणाचल प्रदेश को 'दक्षिण तिब्बत' बताकर अपना हक जताता आया है, लेकिन इस बच्ची के बयान ने बीजिंग के उस पूरे प्रोपेगैंडा को ध्वस्त कर दिया है.
📡 स्रोत: News18 Hindi