हमारा प्रयास है कि छोटे-छोटे गांवों और कस्बों तक आवागमन की सुविधाएं पहुंचाना है : मुख्यमंत्री डॉ यादव
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि यह शुरुआत प्रदेश में बेहतर सड़क परिवहन और सुगम आवागमन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि हमारा प्रयास है कि छोटे-छोटे गांवों और कस्बों तक आवागमन की सुविधाएं पहुंचें, ताकि लोगों को अपने जरूरी कार्यों के लिए आने-जाने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। प्रदेश में बेहतर परिवहन सुविधाएं विकसित करने के साथ राष्ट्रीय राजमार्गों का जाल भी बिछाया जा रहा है।