‘हमारी राधा’ में पहली बार आमने-सामने होंगी राधा और शनाया, अनजानी मुलाकात से बढ़ेगा कहानी में ट्विस्ट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
‘हमारी राधा’ में पहली बार आमने-सामने होंगी राधा और शनाया, अनजानी मुलाकात से बढ़ेगा कहानी में ट्विस्ट शॉपिंग के दौरान कियान पर चोरी का आरोप लगाएगी शनाया, बेटे के बचाव में मजबूती से खड़ी होगी राधा उत्तर प्रदेश, अगस्त 2026।
अनमोल टीवी के पहले ओरिजिनल शो ‘हमारी राधा’ की कहानी अब ऐसे मोड़ पर पहुंचने वाली है, जहां राधा (सिमरन कौर) और शनाया (वैदेही नायर) पहली बार अनजाने में एक-दूसरे के सामने आएंगी। खास बात यह है कि राधा इस बात से पूरी तरह अनजान है कि शनाया का उसके पति गिरधर (अक्षय म्हात्रे) से बेहद खास रिश्ता है।
दोनों की यह अनजानी मुलाकात आने वाले एपिसोड में कहानी को नई दिशा देने वाली है। दरअसल, शनाया खरीदारी के लिए एक स्टोर पहुंचती है। बिलिंग के दौरान उसे पता चलता है कि गिरधर का कार्ड अपनी लिमिट पार कर चुका है। इसी बीच राधा भी अपने बेटे कियान के साथ उसी स्टोर में पहुंच जाती है।
खरीदारी के दौरान शनाया का कार्ड गलती से नीचे गिर जाता है। कियान उसे उठाकर अपने पास रख लेता है। कार्ड देखते ही वह उसे अपने पिता गिरधर के कार्ड के रूप में पहचान लेता है। हालांकि, शनाया कियान पर कार्ड चोरी करने का आरोप लगा देती है। देखते ही देखते दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती है।
बेटे पर आरोप सुनकर राधा ने संभाला मोर्चा जब राधा वहां पहुंचती है और अपने बेटे पर चोरी का आरोप लगता देखती है, तो वह तुरंत कियान के बचाव में खड़ी हो जाती है। राधा शनाया से अपने बेटे से माफी मांगने के लिए कहती है और अपनी बात पर तब तक अड़ी रहती है, जब तक शनाया कियान से माफी नहीं मांग लेती।
इस अप्रत्याशित टकराव में राधा और शनाया के बीच पहली मुलाकात ही तीखी बहस में बदल जाती है। हालांकि राधा अभी शनाया की असली पहचान और गिरधर से उसके रिश्ते से पूरी तरह अनजान है, लेकिन यह मुलाकात आगे आने वाले बड़े घटनाक्रम का संकेत दे रही है। अब दोनों का आमना-सामना हो चुका है।
ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब राधा को शनाया और गिरधर के रिश्ते की सच्चाई पता चलेगी, तब कहानी किस करवट बैठेगी? देखिए ‘हमारी राधा’, हर रात 9:30 बजे, सिर्फ अनमोल टीवी पर।
📡 स्रोत: NewsData.io