व्यापार

हमीरगढ़ हवाईपट्टी से जल्द शुरू होंगी कॉमर्शियल उड़ानें:एयरपोर्ट अथॉरिटी की टेक्निकल टीम ने किया निरीक्षण, सांसद बोले- विमानन मंत्रालय को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
हमीरगढ़ हवाईपट्टी से जल्द शुरू होंगी कॉमर्शियल उड़ानें:एयरपोर्ट अथॉरिटी की टेक्निकल टीम ने किया निरीक्षण, सांसद बोले- विमानन मंत्रालय को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

एयरपोर्ट अथॉरिटी की टेक्निकल टीम ने भीलवाड़ा की हमीरगढ़ हवाईपट्टी का निरीक्षण किया। टीम ने मौजूदा जमीन पर ही कॉमर्शियल उड़ानों के संचालन की संभावनाएं तलाशी और हवाईपट्टी पर उपलब्ध सुविधाओं का तकनीकी आकलन किया। सांसद दामोदर अग्रवाल के प्रयासों के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी की टीम ने हमीरगढ़ हवाईपट्टी पहुंची थी।

नई दिल्ली और उदयपुर से टेक्निकल टीम भीलवाड़ा पहुंची सांसद दामोदर अग्रवाल ने बताया कि पिछले 6 महीने से हवाईपट्टी पर कॉमर्शियल उड़ानें शुरू कराने को लेकर केंद्र के विमानन विभाग और राज्य के नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया था।

भारत सरकार के निर्देश पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की नई दिल्ली और उदयपुर की टेक्निकल टीम भीलवाड़ा पहुंची। प्रशासनिक अधिकारी और थाने की टीम भी पहुंची निरीक्षण के दौरान चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा-हमीरगढ़ के एसडीएम, संबंधित थाना पुलिस अधिकारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

टीम ने हवाईपट्टी के मौजूदा लैंड बैंक के साथ उड़ान संचालन की व्यवहारिकता का आकलन किया। संभावित अवरोधों का तकनीकी निरीक्षण किया ऊंचाई और अवरोध भी देखे गए और निरीक्षण टीम ने हवाईपट्टी पर स्थापित एटीसी प्रणाली का भी जायजा लिया।

इसके अलावा एटीसी की ऊंचाई में बदलाव की आवश्यकता, आसपास मौजूद संभावित अवरोधों का तकनीकी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने यह भी देखा कि मौजूदा संसाधनों और जमीन के आधार पर कॉमर्शियल उड़ान संचालन के लिए किन व्यवस्थाओं की जरूरत पड़ेगी।

रिपोर्ट केंद्रीय विमानन मंत्रालय को सौंपी जाएगी सांसद के अनुसार, निरीक्षण की रिपोर्ट केंद्रीय विमानन मंत्रालय को सौंपी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की प्रक्रिया तय होगी।

यदि तकनीकी निरीक्षण में कोई बड़ी बाधा सामने नहीं आती है तो हमीरगढ़ हवाईपट्टी से कॉमर्शियल विमान सेवा शुरू कराने के प्रयासों को आगे बढ़ने की संभावना बढ़ जाएगी।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।