राज्य

हमीरपुर में 150 पदों के लिए साक्षात्कार 18 को

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
हमीरपुर में 150 पदों के लिए साक्षात्कार 18 को

अगस्त 12, हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश): नालागढ़ की प्रसिद्ध कंपनी टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशन्स लिमिटेड में फ्लोर स्टाफ के 150 पदों को भरने के लिए 18 सितंबर को सुबह साढ़े दस बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 18 से 40 वर्ष तक के बारहवीं पास पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे।

चयनित उम्मीदवारों को 14,300 रुपये मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम भत्ता, पीएफ, ईएसआईसी और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। इनका कार्यस्थल नालागढ़ होगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा इन पदों के लिए योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

हमीरपुर में टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशन्स लिमिटेड द्वारा 150 फ्लोर स्टाफ पदों के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया गया है। यह कदम कंपनी के विस्तार और रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह खबर इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह स्थानीय युवाओं के लिए नई नौकरी के अवसर पैदा करती है, जिससे उनके आर्थिक स्तर में सुधार संभव है। इसके अलावा, 14,300 रुपये के वेतन से परिवारों की आय में स्थिरता आएगी। इस पहल से हमीरपुर के रोजगार बाजार में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद है, और युवा वर्ग में रोजगार की उम्मीदें

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।