Hansi Hisar News: डीसी राहुल नरवाल के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी प्रतीक्षा सांगवान के प्रयास ला रहे रंग

डीसी राहुल नरवाल के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी प्रतीक्षा सांगवान के प्रयासों से जिला हांसी में महिलाओं एवं छात्राओं को अध्ययन के लिए बेहतर और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध करवाने की दिशा में शुरू की गई ‘नव चेतना महिला लाइब्रेरी श्रृंखला’ लगातार आगे बढ़ रही है।
इस श्रृंखला के तहत गांव शेखपुरा के बाद अब गांव घिराय में दूसरा नव चेतना महिला लाइब्रेरी तैयार होकर बनकर तैयार हो गया है। लाइब्रेरी के उद्घाटन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
📡 स्रोत: NewsData.io