मनोरंजन

'हनुमान अंश' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, टूटा RRR समेत 4 ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकॉर्ड

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'हनुमान अंश' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, टूटा RRR समेत 4 ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकॉर्ड

बॉलीवुड फिल्म 'हनुमान अंश' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी थमने का नाम नहीं ले रही है.

ये रिलीज के बाद से तो नहीं लेकिन इसके तीसरे हफ्ते से फिल्म धांसू कमाई कर रही है और एक के बाद एक बॉलीवुड के धुरंधरों को धूल चटा रही है. 1.8 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने अब एस एस राजामौली जैसे बड़े डायरेक्टर की फिल्मों को भी पछाड़ दिया है.

इसने 45वें दिन के कलेक्शन के बाद 4 बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. चलिए बताते हैं कलेक्शन.

'हनुमान अंश' का 45वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' ने 45वें दिन यानी कि सातवें रविवार को भी डबल डिजिट में कमाई की है.

हालांकि, वीक डेज में इसकी कमाई सिंगल डिजिट में हो रही थी लेकिन वीकेंड के दिनों में ये डबल डिजिट में आ जाती है.

ऐसे में अब सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 45वें दिन 13.75 करोड़ का बिजनेस किया जबकि फिल्म ने 43वें दिन 5 करोड़ तो 44वें दिन 9.75 करोड़ का बिजनेस किया था.

यह भी पढ़ें: OTT पर इस हफ्ते साउथ फिल्मों का बवंडर, 'टॉक्सिक' समेत रिलीज होंगी 5 धमाकेदार मूवीज

इतना ही नहीं, 'हनुमान अंश' की बाकी दिनों की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले हफ्ते 1.08 करोड़, दूसरे हफ्ते 40 लाख, तीसरे वीक 10.40 करोड़, चौथे वीक 61 करोड़, पांचवे हफ्ते 90.25 करोड़ और छठे हफ्ते 80.25 करोड़ कमाए थे.

इसके बाद फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 271.88 करोड़ हो चुका है.

'हनुमान अंश' ने तोड़ा 4 फिल्मों का रिकॉर्ड

इसी के साथ ही 'हनुमान अंश' ने एसएस राजामौली समेत चार फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसके बाद अब इसकी नजर आलिया भट्ट और <a title="रणवीर सिंह" href="https://www.abplive.com/topic/ranveer-singh" data-type="interlink

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।