हनुमानगढ़ में गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि, चला स्वच्छता अभियान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
हनुमानगढ़, 02 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर हनुमानगढ़ में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला कलक्ट्रेट के बाहर स्थित गांधी पार्क में जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव, एडीएम उम्मेंदी लाल मीणा सहित अधिकारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर कलक्ट्रेट परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। जिला कलेक्टर सहित अधिकारियों ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में बच्चों ने ‘रघुपति राघव राजा राम’ सहित देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। अधिकारियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
कांग्रेस सेवादल ने किया श्रमदान
गांधी-शास्त्री जयंती के अवसर पर हनुमानगढ़ जंक्शन के वार्ड नंबर 50 में कांग्रेस सेवादल की ओर से भी श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष अश्विनी पारीक के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पार्षद लखविंदर सिंह सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। अश्विनी पारीक ने कहा कि महात्मा गांधी के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए वार्ड 50 से स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई है। कार्यकर्ताओं ने श्रमदान के माध्यम से आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।
बाइट 1: हेमाराम,आयुक्त नगर परिषद बाईट 2: अश्विनी पारीक,जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल
बाईट 3: स्थानीय नागरिक