व्यापार

Hanumangarh News: हनुमानगढ़ में पानी के लिए किसानों का बड़ा आंदोलन, ट्रैक्टर लेकर महापंचायत में पहुंचे 35 गांवों के किसान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Hanumangarh News: हनुमानगढ़ में पानी के लिए किसानों का बड़ा आंदोलन, ट्रैक्टर लेकर महापंचायत में पहुंचे 35 गांवों के किसान

Hanumangarh Kisan Mahapanchayat: हनुमानगढ़ के नोहर में नोहर फीडर में पर्याप्त पानी देने की मांग को लेकर किसानों की बड़ी महापंचायत शुरू हुई है. भादरा मोड़ पर आयोजित महापंचायत में करीब 35 गांवों से बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टरों के साथ पहुंचे हैं. किसानों की मुख्य मांग नोहर फीडर में 332 क्यूसेक पानी छोड़ने की है, जबकि फिलहाल फीडर में करीब 150 क्यूसेक पानी चल रहा है. किसानों का कहना है कि पानी की कमी से सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है और इससे करीब 35 गांवों के किसानों पर असर पड़ रहा है. महापंचायत के बाद किसानों ने एसडीएम कार्यालय के घेराव का कार्यक्रम भी रखा है. किसानों के आंदोलन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है. मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है और अधिकारियों की ओर से पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।