हर दिन रॉकेट लॉन्च से लेकर अंतरिक्ष में दवा बनाने तक, PM मोदी के सामने स्पेस स्टार्टअप्स ने खोले सपनों के दरवाजे

PM Modi with Space Startup CEO: राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने देश के स्पेस स्टार्टअप्स के सीईओ और संस्थापकों के साथ अहम बैठक की. इस दौरान पीएम मोदी ने स्पेस टेक्नोलॉजी को आम लोगों के जीवन को आसान और बेहतर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर इस्तेमाल करने पर जोर दिया.
पीएम मोदी ने नए उद्यमियों के साहस और रिस्क लेने की क्षमता की सराहना करते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार अपनी नीतियों पर अडिग रहेगी. उन्होंने कहा कि भारत में टैलेंट की कोई कमी नहीं है और देश स्पेस सेक्टर में दुनिया का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह तैयार है.
📡 स्रोत: News18 Hindi