राज्य

हर घर जल रिपोर्टेड गांवों में 2 अक्टूबर को आयोजित होंगे जल अर्पण कार्यक्रम

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
हर घर जल रिपोर्टेड गांवों में 2 अक्टूबर को आयोजित होंगे जल अर्पण कार्यक्रम

रायपुर, 1 अक्टूबर 2026

छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल रिपोर्टेड गांवों में दो अक्टूबर, गांधी जयंती पर जल अर्पण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ऐसे गांव, जहां पेयजल योजनाओं का काम पूरा हो चुका है और पंद्रह दिनों का सफल ट्रायल रन पूरा हो गया है, वहां योजनाओं को निर्धारित हैंडओवर प्रोटोकॉल के तहत ग्राम पंचायतों और समुदाय को संचालन के लिए सौंपा जाएगा। जल जीवन मिशन के संचालक ने सभी कलेक्टरों को आवश्यक सत्यापन, प्रमाणीकरण और दस्तावेजीकरण समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। योजनाओं से संबंधित प्रगति, पूर्णता प्रमाण-पत्र, जल गुणवत्ता जांच और रखरखाव संबंधी जानकारी जल जीवन मिशन के पोर्टल पर भी दर्ज की जाएगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।