हर घर पीएनजी! सरकार ने युद्धस्तर पर शुरू किया काम, गांवों में भी पाइप से पहुंचेगी रसोई गैस?

केंद्र सरकार घरों को एलपीजी सिलेंडर से पाइप वाली प्राकृतिक गैस यानी पीएनजी पर शिफ्ट करने की तैयारी कर रही है. पेट्रोलियम मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त करने को कहा है.
जिन इलाकों में पीएनजी पाइपलाइन पहुंच चुकी है, वहां एक ही घर में एलपीजी और पीएनजी दोनों कनेक्शन रखने पर रोक लगाने की तैयारी है. सरकार का मकसद गैस सप्लाई को सुरक्षित करने, आयात पर निर्भरता घटाने और सिलेंडर की डिलीवरी से जुड़े लॉजिस्टिक्स को कम करना है.
📡 स्रोत: NewsData.io