'हर खिलाड़ी में मैच जिताने का दम', NZ के खिलाफ जीत के बाद श्रेयस अय्यर की दो टूक
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ने शनिवार (24 अक्टूबर) को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में 4 विकेट से जीत हासिल की.
टीम को जीत दिलाने में तिलक वर्मा ने अहम योगदान दिया.
उनके बल्ले से 26 गेंदों में नाबाद 51 रनों की पारी निकली, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. इस पारी के लिए तिलक को 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब मिला. वह जीत के हीरो रहे.
मुकाबले के बाद अय्यर ने कहा कि हर खिलाड़ी मैच जिताने का दम रखता है.
पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में अय्यर ने दबाव के बीच भारत की जीत और टीम की मैच-विनर तैयार करने की काबीलितय पर कहा, "मेरा मानना है कि हमारी टीम का हर खिलाड़ी मैच जिताने का दम रखता है और आज हमने इसका बेहतरीन उदाहरण देखा.
जब हमने लगातार विकेट गंवाए, तब लगा कि मैच हाथ से निकल रहा है, लेकिन तिलक और रेड्डी ने जज्बा दिखाया. साथ ही, नमन धीर ने भी शानदार पारी खेली."
17 गेंदों में 31 रन की पारी खेलने वाले नमन धीर को लेकर अय्यर ने कहा, "हमने उन्हें इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी देखा था. वह एक शानदार गेंदबाज भी हैं.
जब कोई खिलाड़ी बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों में योगदान देता है, तो टीम में एक अलग ही मजबूती आती है.
इसके अलावा, मैदान पर उनकी फुर्ती को देखकर लगता है कि वह एक संपूर्ण खिलाड़ी हैं."
न्यूजीलैंड की चुनौतियों पर क्या बोले अय्यर?
भारतीय कप्तान ने कहा, "हमने शुरुआत में काफी डॉट गेंदें खेलीं, जिससे रन रेट का दबाव बढ़ गया.
हमारी कोशिश मैच को नियंत्रित तरीके से आगे बढ़ाने की थी, लेकिन उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की.
खासकर ब्रेसवेल और सैंटनर ने मिडल ओवर्स में जिस तरह खेल को काबू किया, उससे बल्लेबाजी आसान नहीं रही.
गेंद को हिट करना आसान नहीं था, लेकिन अगर हम गैप ढूंढकर बाउंड्री लगाने की कोशिश करते, तो हम आसानी से जीत सकते थे. खैर, ऐसा होता रहता है. यह बस एक खराब दिन था, और मुझे यकीन है कि हम मजबूती से वापसी करेंगे."
भारत की फील्डिंग पर अय्यर बोले, "यही संदेश टीम के हर खिलाड़ी को दिया गया था कि हर गेंद को पह
📡 स्रोत: ABP Live Khel