'हर लड़की न्यूड दिखती है', पवन सिंह पर भोजपुरी एक्ट्रेस का बड़ा आरोप?
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार कहे जाने वाले एक्टर पवन सिंह किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं. वो भले ही प्रोफेशनल लाइफ में सक्सेस हैं लेकिन पर्सनल लाइफ में काफी फिसड्डी रहे हैं. वो कहते हैं ना कि ना वफा मिला ना सनम...
ठीक वैसे ही पवन की लाइफ हो चुकी है. 'भोजपुरी बवाल' में कबूल चुके हैं कि उन्हें अकेला रहना खलता है. वहीं, कॉन्ट्रोवर्सी पवन का पीछा नहीं छोड़ती है.
ऐसे में अब भोजपुरी एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा ने एक्टर को लेकर बड़े दावे किए हैं और गंभीर आरोप लगाए हैं. ऐसे हम नहीं सोशल मीडिया यूजर्स और यूट्यूबर्स का कहना है. चलिए बताते हैं मामला.
दरअसल, भोजपुरी एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा का सोशल मीडिया एक वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो किसी नाम नहीं लेती हैं लेकिन गंभीर आरोप के साथ ही शॉकिंग दावे भी करती हैं. वो हाल ही में 'द अभय एंटरटेनमेंट' के पॉडकास्ट में पहुंची थीं.
इस एपिसोड का वीडियो नहीं स्ट्रीम किया गया है लेकिन एक वीडियो क्लिप इसी इंटरव्यू की वायरल हो गई है.
यह भी पढ़ें: रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास स्मृति सिन्हा का शॉकिंग दावा
इस वीडियो क्लिप में एक्ट्रेस कहती हैं, 'और जो भी फलाना स्टार, धमकाना स्टार अपने आपको बोलते हैं वो महीने के 25 दिन दारू में टुल्ल रहते हैं.
मां के अलावा हर लड़की उनको नंगी दिखती है.' वहीं, जब उनसे पूछा जाता है, 'नॉर्थ के कलाकार की पहली पसंद भोजपुरी इंडस्ट्री क्यों नहीं है?' तो इसके जवाब में स्मृति सिन्हा कहती हैं, 'आप ये बताएं कि क्यों हो?
अगर आप किसी को वेलकम करना चाहते हो तो पहले ये सब चीजों पर ध्यान दो. क्योंकि जब आपको लोग दूर से देखते हैं ना तो यही सब दिखता है. हमें ऐसा लगता है कि हमने ये कर दिया वो कर दिया. लेकिन बॉस आप पूरी इंडस्ट्री रिप्रेजेंट कर रहे हो. इस बात की जिम्मेदारी आपने आज तक नहीं
📡 स्रोत: ABP Live Film