हर महीने की 9 तारीख़ को सुबह 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
10 अक्तूबर 2026, देहरादून: राज्य में भूकम्प के प्रति जनजागरूकता और भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली के नियमित परीक्षण के लिए अब हर माह की 9 तारीख को सुबह 11 बजे राज्य में भूकम्प का सायरन बजाया जाएगा। यह वास्तविक भूकम्प की चेतावनी नहीं होगी, बल्कि प्रणाली के परीक्षण और लोगों को सायरन की आवाज से परिचित कराने के लिए बजाई जाएगी।
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने आपदा प्रबंधन विभाग को इसके लिए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। वर्तमान में राज्य में भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली के तहत 169 सेंसर और 112 साइरन स्थापित हैं। आवश्यकता के अनुसार नए सेंसर और सायरन लगाने की प्रक्रिया भी चल रही है।
सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि 6 अक्टूबर को चमोली के थराली के पास आए 4 दशमलव 9 तीव्रता के भूकम्प के दौरान भी पूर्व चेतावनी प्रणाली ने काम किया। भूदेव मोबाइल ऐप और स्थापित सायरनों के माध्यम से लोगों को भूकंप की चेतावनी मिली।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
भूकम्प के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और पूर्व चेतावनी प्रणाली की विश्वसनीयता जाँचने के उद्देश्य से हर महीने 9 तारीख को सुबह 11 बजे राज्य में भूकम्प का सायरन बजाने का निर्णय लिया गया है। यह सायरन वास्तविक भूकम्प की चेतावनी नहीं है, बल्कि प्रणाली के परीक्षण और लोगों को सायरन की आवाज से परिचित कराने के लिए है। इस कदम की महत्ता इस बात में है कि यह आपदा प्रबंधन विभाग की सक्रिय तैयारी और नागरिकों की सुरक्षा जागरूकता को बढ़ाता है। आम जनता पर इसका असर यह होगा कि वे सायरन की आवाज को तुरंत पहचानकर सुरक्षित क