व्यापार

हरदा में दाल मिल लगाने पर 25 लाख तक अनुदान:एफपीओ, पैक्स और किसानों को परियोजना लागत का 33% तक लाभ; 30 अगस्त तक आवेदन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
हरदा में दाल मिल लगाने पर 25 लाख तक अनुदान:एफपीओ, पैक्स और किसानों को परियोजना लागत का 33% तक लाभ; 30 अगस्त तक आवेदन

हरदा जिले में दलहन फसलों के मूल्य संवर्धन और किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण पहल की गई है। मध्यप्रदेश के किसान कल्याण तथा कृषि विकास संचालनालय ने दलहनों में आत्मनिर्भरता मिशन के तहत प्रसंस्करण एवं पैकेजिंग इकाई (दाल मिल) की स्थापना के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

पात्र हितग्राही 30 अगस्त, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह योजना वर्ष 2026-27 के लिए है।

उप संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास के अनुसार, इस योजना के अंतर्गत कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ), क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ), प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) और व्यक्तिगत हितग्राही आवेदन के पात्र हैं। 25 लाख रुपए तक मिलेगा अनुदान स्वीकृत परियोजना लागत पर 33 प्रतिशत तक का अनुदान प्रदान किया जाएगा, जिसकी अधिकतम सीमा 25 लाख रुपए होगी।

यह अनुदान शासन द्वारा निर्धारित नियमों और शर्तों के अधीन होगा। योजना का लाभ उठाने के लिए बैंक ऋण प्राप्त करना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, हितग्राहियों को कृषि अवसंरचना कोष (एआईएफ) के अंतर्गत ब्याज सहायता का लाभ भी मिलेगा, जिससे उन्हें रियायती ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध हो सकेगा।

योजना की पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, नियम एवं शर्तें तथा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी मध्यप्रदेश कृषि अभियांत्रिकी विभाग के पोर्टल पर उपलब्ध है।

इच्छुक आवेदक अधिक जानकारी के लिए हरदा स्थित उप संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास कार्यालय अथवा अपने विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी व कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।