राज्य

हरदोई में 13 वर्षीय छात्रा की मृत्यु शिक्षक पर मारपीट का आरोप

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
हरदोई में 13 वर्षीय छात्रा की मृत्यु शिक्षक पर मारपीट का आरोप

हरदोई के भरखनी क्षेत्र के संविलियन विद्यालय साहुआपुर में कक्षा 8 की 13 वर्षीय छात्रा क्षमा दीक्षित की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने स्कूल के सहायक अध्यापक राजेंद्र कुमार गंगवार पर छात्रा से मारपीट करने का आरोप लगाया है।बताया गया कि 20 अगस्त को स्कूल में पेपर देने के दौरान छात्रा का एक सहपाठी से विवाद हुआ था।

शिकायत के बाद शिक्षक पर मारपीट करने का आरोप है। परिजनों के अनुसार छात्रा के हाथ में चोट लगी और फ्रैक्चर हो गया। इलाज के दौरान 30 अगस्त को उसकी मौत हो गई।पिता की तहरीर पर पुलिस ने शिक्षक और सहपाठी छात्रा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इंचार्ज शिक्षक अक्षत और आरोपी सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मेडिकल दस्तावेज और वीडियो समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।