राज्य

हरदोई में डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर का किया निरीक्षण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
हरदोई में  डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर का किया निरीक्षण

हरदोई में नवागत जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने पदभार ग्रहण करने के बाद बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर का भ्रमण कर विभिन्न पटलों एवं कार्यालयों का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं।डीएम ने संयुक्त कार्यालय, नजारत, संग्रह, भूलेख, जिला निर्वाचन कार्यालय, अभिलेखागार, जनसुनवाई/आईजीआरएस, शस्त्र अनुभाग, जिला प्रोबेशन कार्यालय तथा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन कार्यालय समेत विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया।

उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संबंधित पटल पर किए जा रहे कार्यों, लंबित पत्रावलियों और अभिलेखों की जानकारी ली। उन्होंने लंबित पत्रावलियों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण करने तथा अभिलेखों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। सभी पटलों पर पटल सहायक के नाम और पदनाम की पट्टिका लगाने, कलेक्ट्रेट परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए।इसके बाद जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनीं।

जनसुनवाई में कुल 64 शिकायतें प्राप्त हुईं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, नियमानुसार एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने पटल से संबंधित कार्यों में समयबद्धता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने तथा शासन की प्राथमिकताओं एवं जनहितकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट गुलाब चन्द्र सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।