व्यापार

हरमाड़ा में 10 साल बाद जलभराव की समस्या हुई हल:सीवरेज, पानी की सप्लाई और बिजली व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं सामने आई

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
हरमाड़ा में 10 साल बाद जलभराव की समस्या हुई हल:सीवरेज, पानी की सप्लाई और बिजली व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं सामने आई

जयपुर शहर में 'भास्कर समाधान' के माध्यम से नागरिक लगातार अपने क्षेत्र की जनसमस्याएं प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से सीवरेज, जलभराव, पानी की सप्लाई और बिजली व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं सामने आ रही हैं। नागरिकों की ओर से पोस्ट की गई समस्याओं पर संबंधित विभाग भी कार्रवाई कर रहे हैं। इसी कड़ी में कुछ समस्याओं का समाधान करवाकर लोगों को राहत दी गई है, जबकि कई इलाकों के लोग अब भी अपनी समस्याओं के समाधान का इंतजार कर रहे हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए...

पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली...

जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर' शिव नगर रोड, झोटवाड़ा से गोपाल मिश्रा ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि क्षेत्र में दिन के समय पानी आता है और कुछ देर के लिए ही सप्लाई होती है। कम समय के लिए पानी आने से लोगों को जरूरत के अनुसार पानी नहीं मिल पा रहा था। इस समस्या पर जेईएन राजेश त्यागी ने संज्ञान लेकर पानी सप्लाई की व्यवस्था में सुधार करवाया।

अब क्षेत्र में पानी की सप्लाई को लेकर लोगों को राहत मिली है। समस्या का समाधान करवाने के लिए जेईएन राजेश त्यागी को आज का 'स्टार ऑफिसर' चुना गया है। हरमाड़ा में 10 साल से चली आ रही जलभराव की समस्या हुई दूर हरमाड़ा से रामस्वरूप राठौड़ ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में पिछले 10 साल से जलभराव की समस्या बनी हुई है।

बारिश और पानी की निकासी नहीं होने के कारण क्षेत्र में लंबे समय से पानी जमा होने की परेशानी थी। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में दिक्कत होती थी। समस्या पर संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए जलभराव की समस्या का समाधान करवाया गया। पानी की निकासी होने के बाद क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से चली आ रही परेशानी से राहत मिली।

अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है...

जगतपुरा सेक्टर-37 में सीवरेज की समस्या, सड़कों पर भरा पानी जगतपुरा सेक्टर-37 से योगेश माहेश्वरी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में सीवरेज की समस्या बनी हुई है। सीवरेज का पानी बाहर आने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के कारण सड़कों पर भी पानी भर गया है, जिससे लोगों के लिए आने-जाने में दिक्कत हो रही है।

स्थानीय लोगों ने सीवरेज की समस्या का समाधान करवाकर सड़कों पर भरे पानी की निकासी कराने की मांग की है। तिलक नगर में बिजली के पैनल में भरी मिट्टी, हादसे की आशंका तिलक नगर से संजय कुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया कि क्षेत्र में लगे बिजली के पैनल में मिट्टी भरी हुई है। पैनल में मिट्टी जमा होने से बिजली व्यवस्था को लेकर परेशानी बनी हुई है।

स्थानीय लोगों को इससे सुरक्षा की भी चिंता है। उन्होंने संबंधित विभाग से बिजली के पैनल की सफाई करवाने और व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं।

ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं।

शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं।

भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए... 1.'भास्कर समाधान' बना प्रभावी जनमंच:झोटवाड़ा में कचरे की समस्या बरकरार, स्वर्णकार कॉलोनी में बेसहारा कुत्तों की बढ़ती संख्या ने बढ़ाई लोगों की चिंता 2.ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जयपुर में सीवर ढक्कन की समस्या का समाधान, अन्य जनसमस्याओं पर कार्रवाई जारी 3.प्रेम नगर में पानी की समस्या हुई दूर:शहर में सड़क, सीवरेज और पानी से जुड़ी समस्याएं, जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर 4.जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':कॉलोनी में सड़क नहीं और सीवर लाइन भी टूटी, समस्या का हुआ समाधान 5.XEN निधि जैन बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':सड़क, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन अलर्ट 6.

जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, रोड लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर समाधान जारी 7.15 दिन से जमा कचरा हुआ साफ:सड़क, सफाई, सीवरेज और पानी की बर्बादी से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 8.भास्कर समाधान का असर:सीवरेज और कचरे की समस्या हुई हल, सड़क, स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 9.ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जलभराव, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट और गंदगी जैसी समस्याएं आई सामनें 10.जयपुर शहर में कचरे के ढेर, चोक सीवर और जलभराव:'भास्कर समाधान' की पहल से जागा प्रशासन, दशरथ सिंह बने 'पब्लिक के स्टार'

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।