हरमनप्रीत कौर ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट की कप्तानी से दिया इस्तीफा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 06, नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की लंबे समय से कप्तान रहीं हरमनप्रीत कौर ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। हरमनप्रीत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट के जरिए कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया।हरमनप्रीत ने कहा कि कप्तान के तौर पर उन्होंने अपनी जिम्मेदारी निभाई है और अब वह फिर से सिर्फ खेल के प्यार के लिए क्रिकेट खेलने के लिए तैयार हैं।हरमनप्रीत का यह फैसला गुवाहाटी में हुई बीसीसीआई की समीक्षा बैठक के बाद आया है। बैठक में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया, हरमनप्रीत कौर, उपकप्तान स्मृति मंधाना और मुख्य कोच अमोल मजूमदार शामिल हुए। FILE PHOTO