हरमनप्रीत कौर का ट्रॉफी कलेक्शन, जीता 8वां खिताब, जानें कब और कहां किया कमाल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
ट्रॉफी जीतना किसी भी कप्तान के लिए खास पल होता है, लेकिन हरमनप्रीत कौर के लिए ये सिलसिला लगातार आगे बढ़ रहा है. 2026 महिला T20 एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराकर भारत ने खिताब अपने नाम किया.
इस जीत के साथ हरमनप्रीत के ट्रॉफी कलेक्शन में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई.
कप्तान के तौर पर उनके नाम अब कुल 8 बड़े खिताब दर्ज हैं, जिसमें एशिया कप से लेकर वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स और वूमेन प्रीमियर लीग की ट्रॉफियां शामिल हैं.
हरमनप्रीत के ट्रॉफी कलेक्शन में एशिया कप की खास जगह है.
उनकी कप्तानी में भारत ने 2012, 2016, 2022 और अब 2026 में यह खिताब जीता है. 2012 में हरमनप्रीत ने स्टैंड इन कप्तान के तौर पर टीम की कमान संभाली थी.
इसके बाद 2016 और 2022 में भी भारत ने उनकी कप्तानी में एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी. 2026 में श्रीलंका को हराकर भारत ने टूर्नामेंट का अपना 8वां खिताब जीता.
यह भी पढ़ें:जो रूट बन गए नंबर-1, सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में टॉप पर
एशियन गेम्स में भी गोल्ड
हरमनप्रीत की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2022 एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल भी जीता था.
चीन में हुए इस टूर्नामेंट में भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर क्रिकेट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया. ये भी हरमनप्रीत के ट्रॉफी कलेक्शन की अहम उपलब्धियों में शामिल है.
हरमनप्रीत की कप्तानी में भारत ने 2025 में पहली बार ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता. दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में हराकर भारतीय टीम ने इतिहास रचा.
ये हरमनप्रीत के कप्तानी करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक रही.
2026 महिला टी20 एशिया कप ट्रॉफी
2025 वनडे वर्ल्ड कप ट्रॉफी
2022 महिला टी20 एशिया कप ट्रॉफी
2022 एशियन गेम्स गोल्ड मेडल
2016 महिला टी20 एशिया कप ट्रॉफी
2012 महिला टी20 एशिया कप ट्रॉफी
2025 वूमेन प्रीमियर लीग (WPL) ट्रॉफी
2023 व
📡 स्रोत: ABP Live Khel
💡 पृष्ठभूमि (Background)
हरमनप्रीत कौर के ट्रॉफी संग्रह में 2026 महिला T20 एशिया कप का खिताब जुड़ गया, जिससे उनके कप्तानी में भारत ने श्रीलंका को 72 रन से हराया। यह घटना दर्शाती है कि कैसे एक खिलाड़ी की निरंतर सफलता राष्ट्रीय गर्व को बढ़ाती है। उनकी 8वीं बड़ी जीत से उनके नेतृत्व कौशल और टीम की एकजुटता स्पष्ट होती है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह महिलाओं के खेल में नई ऊँचाइयाँ दिखाती है और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनती है। आम जनता पर इसका असर प्रेरणादायक होगा, जिससे खेल के प्रति उत्साह और समर्थन बढ़ेगा।