खेल

हार्दिक पांड्या जैसा ऑलराउंडर! कौन हैं अयान अकरम, जिनकी टीम इंडिया में हुई एंट्री?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
हार्दिक पांड्या जैसा ऑलराउंडर! कौन हैं अयान अकरम, जिनकी टीम इंडिया में हुई एंट्री?

अयान अकरम को ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ होने वाली मल्टी-डे सीरीज के लिए भारत की अंडर-19 में चुना गया है. सहारनपुर के अयान का प्लस पॉइंट ये है कि वह बल्ले और गेंद दोनों से महत्वपूर्ण योगदान देते हैं.

हार्दिक पांड्या जैसे इस ऑलराउंडर खिलाड़ी के लिए ये सीरीज महत्वपूर्ण होगी, जिसमें अच्छा प्रदर्शन कर वह और आगे बढ़ सकते हैं. पिता भी बनना चाहते थे क्रिकेटर अयान अकरम के पिता अकरम सैफी भी क्रिकेट खेलते थे.

वह विश्वविद्यालय लेवल तक खेले, लेकिन आर्थिक तंगी और परिवार की जिम्मेदारियों के कारण उन्हें अपने क्रिकेट करियर को रोकना पड़ा. अयान ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने बचपन से अपने पिता के संघर्ष की कहानी सुनी है. उनके पिता भारत के लिए नहीं खेल सके, लेकिन उनके पास अपने पिता के सपने को पूरा करने का मौका है.

अयान अकरम का करियर अयान अकरम ऑलराउंडर हैं, जिन्होंने उत्तर प्रदेश के लिए अंडर-16 क्रिकेट खेलते हुए अपनी खास पहचान बनाई. अंडर-16 टीम में 2024-25 सीजन के दौरान उन्होंने 200 रन बनाए और 25 विकेट लिए. 2025-26 सीजन में अंडर-19 टीम के लिए उन्होंने 300 रन बनाए और 37 विकेट लिए.

मल्टी-डे सीरीज के लिए भारतीय अंडर-19 में चुने गए अयान ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम भारत दौरे पर 3 वनडे और 2 मल्टी-डे मैचों की सीरीज खेलेगी.

वनडे सीरीज 18 सितंबर से शुरू होगी, दूसरा मैच 21 और तीसरा वनडे 23 सितंबर को खेला जाएगा. वनडे सीरीज के तीनों मैच राजकोट में होंगे. इसके बाद 27 से 30 सितंबर के बीच पहला मल्टी-डे मैच राजकोट में होगा. दूसरा मल्टी-डे मैच 5 से 8 अक्टूबर के बीच अहमदाबाद में होगा.

बीसीसीआई ने 27 अगस्त को वनडे और मल्टी-डे सीरीज के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का एलान किया. अयान अकरम को मल्टी-डे सीरीज के लिए चुना गया है. यह भी पढ़ें- <a href="https://www.abplive.com/sports/cricket/imran-khan-sons-interview-dur

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।