हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल

मुंबई इंडियंस ने आधिकारिक एलान करते हुए बताया कि जुबिन भरूचा 'डायरेक्टर ऑफ परफॉरमेंस' के तौर पर MI से जुड़ रहे हैं. वह मुंबई इंडियंस इकोसिस्टम में परफॉरमेंस से जुड़े सभी क्षेत्रों में मौजूदा मल्टी-डिसिप्लिनरी लीडरशिप ग्रुप के साथ मिलकर काम करेंगे.
फ्रेंचाइजी पिछले काफी समय से अपने कप्तान हार्दिक पांड्या को लेकर चर्चा में है, जिनको लेकर कहा जा रहा है कि वह IPL 2027 के लिए होने वाले ऑक्शन से पहले ट्रेड डील के जरिए किसी दूसरी फ्रेंचाइजी में जा सकते हैं.
जुबिन भरूचा की नियुक्ति को लेकर मुंबई इंडियंस ने बताया कि वह टीम के बेहतरीन ढंग से जुड़े हुए इकोसिस्टम में मौजूदा सपोर्ट स्टाफ के साथ काम करेंगे और खिलाड़ियों के विकास में शानदार सफलता हासिल करने के लिए मुंबई इंडियंस के नजरिए को और आगे बढ़ाएंगे. कौन हैं जुबिन भरूचा
जुबिन पूर्व फर्स्ट क्लास क्रिकेटर हैं, जिन्होंने मुंबई और सरे काउंटी क्रिकेट क्लब के लिए खेला है. वह IPL की पहली विजेता राजस्थान रॉयल्स के निदेशक के तौर पर कार्य कर चुके हैं.
वह 2008 से लेकर 2015 तक RR टीम के साथ जुड़े थे. 2016 और 2017 में वह दिल्ली के तकनीकी निदेशक थे. 2018 से वह रॉयल्स के साथ क्रिकेट संचालन निदेशक के तौर पर जुड़े रहे और अब मुंबई इंडियंस के साथ काम करेंगे.
यह भी पढ़ें- मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
56 वर्षीय जुबिन भरूचा के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने 17 फर्स्ट क्लास मैचों की 28 पारियों में 1021 रन बनाए, जिसमे 3 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं. लिस्ट ए के 11 मैचों में उनके नाम 189 रन हैं, जिसमे 2 अर्धशतक शामिल हैं.
मुंबई इंडियंस IPL इतिहास की सबसे सफलतम टीम में से एक है, जिन्होंने CSK के बराबर 5 ट्रॉफी जीती हैं. हालांकि टीम ने अपना आखिरी खिताब 2020 में जीता था, इसके बाद टीम सिर्फ 2
📡 स्रोत: ABP Live Khel